मनोरंजन

Akanksha Dubey: “आकांक्षा के साथ न्याय हो”, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने की योगी सरकार से मांग

Akanksha Dubey: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी. पवन सिंह ने आकांक्षा के परिजनों को न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा भी किया. उन्होंने कहा कि आकांक्षा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए. इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं.

सोमवार देर रात करीब 10 बजे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह मृतक एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के पैतृक गांव बरदहा पहुंचे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है और हमें कानून पर पूरा भरोसा है. पीड़ित परिवार को न्याय जरुर मिलेगा.

पवन सिंह ने सरकार से की न्याय की मांग

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोंचा था कि वह ऐसा कदम उठाएगी, क्योंकि आकांक्षा अंदर से मजबूत थी. वह (Akanksha Dubey) हमेशा हंसी मजाक करती थी, खुश रहती थी. वहीं, पवन सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आकांक्षा के साथ न्याय हो. इस घटना से हम सभी दुखी हैं और परिवार के साथ हैं.

पवन सिंह से पहले उनकी एक्स गर्लफेंड और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी आकांक्षा के परिजनों से मुताकात कर न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा किया था.

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) बीते दिनों वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में मृत अवस्था में पायी गई थी. घटना के बाद उनका पूरा परिवार मुंबई से सीधे वाराणसी पहुंचा. उनकी मां भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है. हालांकि अभी तक समर और उसका भाई संजय पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

3 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

7 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

9 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

16 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

23 minutes ago