मनोरंजन

Akshara Singh: भोजपुरी गाने ‘पिया के जुलफिया’ में अक्षरा सिंह ने मचाया तहलका, फैंस को रास आ रहा कॉलेज रोमांस

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की टॉप अदाकाराओं में शुमार अक्षरा सिंह किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं.  कभी वह अपने डांस तो कभी किसी फोटोशूट को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरती हैं. बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अक्सर वह फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. एक बार फिर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. टी-सीरीज का लेटेस्ट सॉन्ग ‘पिया के ज़ुलफिया’ रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं. इस ऑफबीट डांस सॉन्ग को प्रियांशु सिंह ने निर्मित किया गया है, विक्की रौशन ने इस गाने को लिखा है. z इस लाइवली म्यूजिक वीडियो को डैनी फर्नांडिस और बब्बू खन्ना द्वारा निर्देशित किया गया है.

वीडियो में एक बहुत ही प्यारा कॉलेज रोमांस

इस म्यूजिक वीडियो में बहुत ही प्यारा कॉलेज रोमांस देखने को मिला है. अक्षरा सिंह ‘पिया के ज़ुलफिया’ के साथ एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करती हुई नज़र आईं. इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने जिस तरह से खुद को प्रेजेंट किया है वह शानदार है.

अक्षरा सिंह ने अपने फैंस का दिल जीत लिया

अपनी दमदार आवाज के साथ एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है. हमें उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें- Urvashi Rautela: भाई की शादी में उर्वशी रौतेला ने लगाए जमकर ठुमके, 35 लाख के लहंगे और 85 लाख की ज्वेलरी में एक्ट्रेस ने लूटी महफिल

अक्षरा सिंह और करन खन्ना आए हैं नजर

टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत अक्षरा सिंह का नया गाना ‘पिया के ज़ुलफिया’ का म्यूज़िक प्रियांशु सिन्हा ने दिया है. इस गाने को विक्की रौशन ने लिखा है. अक्षरा सिंह और करन खन्ना अभिनीत इस गाने के म्यूजिक वीडियो को डेनी फर्नांडीज और बब्बू खन्ना ने डायरेक्ट किया है. यह गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है.

इस गाने के बाद से अक्षरा सिंह के फॉलोअर्स बहुत तेजी से बढ़ रहे है और इंटरनेट पर काफी सर्च की जा रही है, वैसे तो अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम (instagram)  पर कुछ न कुछ वीडियो डालतीं रहतीं हैं अपने भोजपुरी फैंस के लिया. मगर अब वो बॉलीवुड दर्शको के लिए भी पोस्ट डालना शुरू कर चुकीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

1 minute ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

6 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

42 minutes ago