मनोरंजन

Akshay Kumar: खिलाड़ी कुमार ने लॉन्च किया फैशन ब्रांड, पहली बार नजर आया एक्टर का घर

Akshay Kumar Force IX Brand:  फिल्म अभिनेता अक्षर कुमार  जल्द अपना फैशन ब्रांड फोर्स IX (फोर्स 9) लॉन्च करने वाले हैं. यानी अब अक्षय कुमार कपड़ों के बिज़नेस में आने वाले हैं. ब्रांड लॉन्च से पहले अक्षय कुमार ने एक छोटा सा इंटरव्यू वीडियो अपने  इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो की जो सबसे खास बात है वो ये है कि इसमें अक्षय कुमार ने पहली बार अपने घर के अंदर का नज़ारा दिखाया है.

अक्षय कुमार अपने बिज़नेस और ब्रांड के बारे में  बात करते आये नजर

इंटरव्यू में अक्षय कुमार खुद भी इस बात को कहते नज़र आए कि वो पहली बार किसी को अपने घर के अंदर इंटरव्यू दे रहे हैं. वीडियो में अक्षय कुमार कहतें हैं, “ये पहला इंटरव्यू है जो मेरा घर पर हो रहा है. आज तक मैंने घर पर कोई इंटरव्यू नहीं दिया है.” इंटरव्यू में अक्षय कुमार अपने बिज़नेस और ब्रांड के बारे में भी बाते करते नज़र आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि ब्रांड का नाम उन्होंने फोर्स 9 क्यों रखा है.

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Sharmila Tagore: पहली बार में शर्मिला को दिल दे बैठे थे मंसूर अली खान, इंप्रेस करने के लिए दिया था गिफ्ट में रेफ्रिजरेटर

अक्षय कुमार ने कहा, “सबसे बड़ा फोर्स वो होता है जो पूरे ब्रह्मांड को कंट्रोल करता है. दूसरा फोर्स जो मदर नेचर है. तीसरा फोर्स जो हमारी आर्म्ड फोर्सेज़ हैं. मेरे पिता जी आर्म्ड फोर्सेज़ में थे, तो मेरे दिल में उसके लिए सॉफ्ट कॉर्नर है. और नौ नंबर जो है वो मेरा बर्थडे है, मेरा लकी नंबर है. और नौ नंबर वॉरियर्स को दर्शाता है. इसलिए मैंने इन्हें मिला दिया.”

“इंजीनियर्ड विद इमोशन’

अक्षय कुमार ने इस दौरान कहा कि वो अपने ब्रांड को इमोशंस के साथ शुरू करना चाहते हैं और चलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इसीलिए उनके ब्रांड के नाम के नीचे लिखा गया है “इंजीनियर्ड विद इमोशन’. अक्षय कुमार इस दौरान अपने घर के ड्राइंग रूम का भी नजारा दिखाते हैं.

इंटरव्यू के दौरान अपने कपड़ों को दिखाने के लिए अक्षय कुमार अपने बेडरूम में ले जाते हैं. अपना वार्डरोब दिखाते हुए अक्षय कुमार कहते हैं कि मैं एक दम कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करता हूं. इस दौरान वो अपनी हूडी और टी शर्ट का कलेक्शन भी दिखाते हैं. अक्षय ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में बताया है कि उनका ये ब्रांड जल्द होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

2 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago