खेल

IND vs BAN: ‘क्रिप्टोस से भी तेज गिर रही है अपनी परफॉर्मेंस यार’, बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद मचा बवाल

IND vs BAN: क्या ये वही टीम इंडिया (Team India) है जिसे वर्ल्ड बेस्ट टीमों में गिना जाता है. क्या ये वही टीम है जिसके नाम ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को चारो खाने चित करने का तगमा है. ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि बांग्लादेश दौरे पर अपनी पूरी स्ट्रेंथ वाली टीम लेकर जाने के बाद भी टीम इंडिया फ्लॉप है. मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ भारत 3 वनडे मैच की सीरीज में 2-0 से पीछे है. बांग्लादेश के खिलाफ मिली इस करारी हार के बाद हर कोई टीम इंडिया से खफा है, फैंस गुस्से में है तो वहीं कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने रोहित ब्रिगेड को जमकर खड़ी खोटी सुनाई है.

वीरेंद्र सहवाग और वेंकटेश प्रसाद का तंज

बांग्लादेश से वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया पर सहवाग और वेंकटेश का गुस्सा बम की तरह फूटा है. अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अभी भी अपनी पुरानी रणनीति पर फोकस कर रही है. वहीं पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा है कि अब समय आ गया है कि टीम प्रबंधन कठिन फैसले ले. वहीं सहवाग ने तो टीम इंडिया की परफॉर्मेंस को क्रिप्टो से ही जोड़ दिया. बता दें कि बांग्लादेश ने बुधवार को दूसरे वनडे मैच में भारत को 5 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. दोनों ही मैचों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही.

ये भी पढ़ें: Team India में ‘फिटनेस घोटाला’, बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद Rohit Sharma का बड़ा आरोप!

मैच के बाद कप्तान ने कहा- टीम इंडिया में है ‘फिटनेस घोटाला’

बेशक बांग्लादेश कमजोर टीम नहीं है, लेकिन उनके मुकाबले टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. फिर भी भारत ने सीरीज गंवा दी. इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे के बाद कहा, ‘हमें एनसीए में बैठकर खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर रखने की जरूरत है. मेरा मतलब है कि निश्चित रूप से कुछ खिलाड़ियों की चोट की चिंताएं हैं. हमें कोशिश करने और इसकी तह तक जाने की ज़रूरत है. मुझे नहीं पता कि यह वास्तव में क्या है. हो सकता है कि वे बहुत अधिक क्रिकेट खेल रहे हों. हमें कोशिश करने और उन लोगों पर नज़र रखने की ज़रूरत है.’ क्योंकि यह समझना महत्वपूर्ण है कि जब वे भारत के लिए खेलते हैं, तो उन्हें 100% फिट होना है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago