मनोरंजन

Cannes के रेड कार्पेट पर Alia Bhatt का ग्लैमरस धमाका, Gucci की साड़ी-स्टाइल ड्रेस में बिखेरा जलवा

Alia Bhatt Cannes Look: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने फैशन स्टाइल और अट्रैक्टिव लुक से सबको दीवाना बना दिया. पहले दिन जहां आलिया ने सॉफ्ट बेज कलर के प्रिंसेस लुक गाउन में सबको प्रभावित किया था. वहीं अब Cannes Film Festival 2025 के क्लोज़िंग सेरेमनी में भी बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने फैशन सेंस से सबका ध्यान खींच लिया. रेड कार्पेट पर उन्होंने जो लुक कैरी किया, वह न केवल ग्लैमरस था बल्कि भारतीय परंपरा और वेस्टर्न स्टाइल का एक परफेक्ट मेल भी दिखा.

Gucci की साड़ी-इंस्पायर्ड ड्रेस में दिखीं स्टनिंग

आलिया ने Gucci के लिए एक खास डिज़ाइन की गई न्यूड टोन ड्रेस पहनी, जिसमें साड़ी की तरह ड्रेपिंग की गई थी. यह ड्रेस Swarovski क्रिस्टल से जड़ी हुई थी और Gucci के आइकॉनिक GG मोनोग्राम से सजी हुई थी. ड्रेस की शीर लेयरिंग और क्रिस्टल नेटवर्क ने इस लुक को बेहद रॉयल और यूनिक बना दिया.

इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर इंडियन टच

आलिया का यह लुक साबित करता है कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी इंडियन एलिमेंट्स को किस तरह स्टाइल के साथ पेश किया जा सकता है. उनके इस लुक की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल फैशन मीडिया में भी खूब हो रही है. आलिया की रेड कार्पेट पर एंट्री आत्मविश्वास से भरी थी. उन्होंने न केवल अपनी स्टाइलिंग से सबको प्रभावित किया, बल्कि अपने पर्सनैलिटी और एलिगेंस से भी फैंस का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: Cannes 2025: इस एक्टर ने रचा इतिहास, Cannes फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाले पहले IAS ऑफिसर बने

आलिय की साड़ी की खासियत

Gucci ने पहली बार साड़ी-इंस्पायर्ड गाउन पेश किया. इस साड़ी का पैटर्न जालीदार है. साथ ही इस पर ब्रांड का लोगो भी ऐड किया गया है. इस जालीदार वर्क के बेस में इंडियन एथनिक टच को ग्लोबल फैशन से जोड़ा गया. साड़ी में कोई प्लीट्स नहीं बल्कि इसे टाइट फिटिंग स्कर्ट का लुक दिया गया. पल्लू भी ट्रेडिशनल तरीके से ड्रेप न करते हुए कंधे पर एक साइड बैज्वैल्ड दुपट्टे की तरह कैरी किया हुआ था. साथ ही Minimal मेकअप और एलिगेंट हेयरस्टाइल ने लुक को परफेक्ट फिनिश दी.

येलो ड्रेस में जीता फैंस का दिल

इसके साथ ही आलिया का एक और लुक सामने आया है. जिसमें गुची की ग्लोबल ब्रांड अंबेस्डर आलिया विंटेज लुक को कैरी करते दिखीं. पीले रंग की फिगर हर्गिग स्कर्ट के साथ टॉप और क्रॉप जैकेट वाले इस रेट्रो लुक को आलिया ने स्पेशल मैचिंग स्कार्फ और लार्ज ब्लैक सनग्लासेज के साथ कंप्लीट किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

54 seconds ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

14 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

47 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

60 minutes ago