लीगल

राजा भैया को बड़ी राहत, घरेलू हिंसा केस में कोर्ट ने चार्जशीट खारिज की

यूपी के कुंडा से एमएलए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को घरेलू हिंसा मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने राजा भैया के खिलाफ दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कथित पुरानी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने से शिकायतकर्ता को कोई मदद नहीं मिलेगी.

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार ने अपने फैसले में साफ कहा है कि अगर हाल ही में कोई ऐसा कृत्य नहीं हुआ है, जो क्रूरता को साबित करता हो तो बहुत पुराने आरोपों को फिर से उठाने के लिए आपराधिक कानून का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

पुराने आरोपों को आधार नहीं बना सकते

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की शिकायत के बाद यह चार्जशीट दाखिल किया गया था. कोर्ट ने कहा कि राजा भैया और भानवी दोनों 2017 से 2025 तक अलग रह रहे थे. दूसरी ओर, भानवी सिंह ने घरेलू हिंसा की एफआईआर मार्च 2025 में दर्ज कराई थी. कोर्ट का तर्क था कि चूंकि हाल के वर्षो में क्रूरता की कोई नई घटना सामने नहीं आई है, इसलिए पुराने आरोपों को आधार बनाकर आपराधिक कानून का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने कहा कि पुराने आरोपों को फिर से उठने के लिए आपराधिक कानून लागू नहीं किया जा सकता है. आरोप समय सीमा से भी बाहर हैं. साथ ही धारा 498A आईपीसी के तहत अपराध के मूल तत्व भी प्रथम दृष्टया सामने नहीं आए हैं. ऐसे में चार्जशीट को संज्ञान में नहीं लिया जा सकता है.

साल 2023 में आया था मामला

राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 1994-95 के आसपास हुई थी. बीते कई वर्षों से दोनों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं और सार्वजनिक तौर पर आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आते रहे है. साल 2023 में विवाद ने नया मोड़ तब लिया, जब राजा भैया ने दिल्ली के साकेत फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की. इस याचिका में उन्होंने पत्नी पर क्रूरता और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago