KBC 17: मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 17वें सीजन के साथ लौट रहे हैं. इस बार शो की शुरुआत 11 अगस्त से होगी.
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हर नए सीजन की शुरुआत उनके लिए अब भी चुनौती जैसी होती है. उन्होंने लिखा,”काम की शुरुआत… सुबह जल्दी उठना… पहला दिन केबीसी 17 का… और हमेशा की तरह घबराहट, कांपते घुटने और मन में कई सवाल,” यह भाव बताते हैं कि इतने वर्षों बाद भी अमिताभ शो को उतनी ही गंभीरता और समर्पण से लेते हैं. अमिताभ ने कहा कि प्रतियोगी और दर्शक ही इस मंच की असली ताकत हैं. उनकी ऊर्जा ही शो को जीवंत बनाती है. “वे हमें प्रेरणा देते हैं, हमें उत्साह देते हैं. मेरी तरफ से उन सभी को शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं,”
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इस बार के सीजन के लिए नया थीम लॉन्च किया है – ‘जहां अक्ल है, वहां अकड़ है’. यह कैंपेन भारत की उस भावना को दर्शाता है, जहां ज्ञान को सम्मान और आत्मविश्वास का स्रोत माना जाता है. यह नारा आम आदमी की महत्वाकांक्षाओं को बल देता है और उसमें ‘मैं कर सकता हूं’ की भावना भरता है. अमिताभ बच्चन का मानना है कि KBC सिर्फ एक क्विज शो नहीं, बल्कि ज्ञान का उत्सव है. उन्होंने कहा, “यह शो दिखाता है कि ज्ञान के साथ कितना गर्व और आत्मविश्वास आता है.” वह मानते हैं कि इस बार का कैंपेन इस भावना को और खूबसूरती से दर्शा रहा है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं Shwetha Menon जिनके खिलाफ लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, Salman Khan से है खास कनेक्शन
‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो का फॉर्मेट ‘Who Wants to Be a Millionaire?’ का हिंदी रूप है. इसमें प्रतियोगियों से चार विकल्प वाले सवाल पूछे जाते हैं. सही जवाब पर उन्हें इनाम की राशि मिलती है. अगर जवाब को लेकर संशय हो, तो लाइफलाइन का भी सहारा लिया जा सकता है.
अमिताभ बच्चन शो की शुरुआत से ही इसके होस्ट रहे हैं. सिर्फ एक बार, तीसरे सीजन में, शाहरुख खान ने उनकी जगह ली थी. बाकी हर सीजन में दर्शकों को अमिताभ की दमदार आवाज और व्यक्तित्व का साथ मिला है.
इस नए सीजन के साथ, एक बार फिर दर्शक ज्ञान, उत्साह और नए सपनों की यात्रा पर निकलने को तैयार हैं. और उनके साथ होंगे वही, अमिताभ बच्चन – जिनकी मौजूदगी ही शो को खास बना देती है.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…