मनोरंजन

बिना परमिशन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे अनिल कपूर का नाम-आवाज और तस्वीर, दिल्ली HC ने लगाई रोक

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने बेहतरीन अभिनय और संवाद अदायगी के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनके नाम और निभाए गए किरदारों को अलग-अलग रुप में पेश करने की खबरें भी आती रहती हैं. वहीं अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके नाम और उनसे जुड़ी चीजों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का रुख किया था. जिसके बाद कोर्ट ने इस पर रोक लगाने का आदेश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट में डाली थी याचिका

अनिल कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका डालते हुए यह मांग की थी कि उनकी आवाज और उनके द्वारा निभाए गए लोकप्रिय किरदारों का इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगाई जाए. पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल इस याचिका में कहा गया है कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम और उनकी आवाज के साथ ही उनकी फोटो और निजी चीजों का गैरकानूनी इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं एक्टर का कहना है कि इससे उनकी छवि पर गलत असर पड़ रहा है.

कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

दिल्ली HC में जस्टिस प्रतिभा एम सिंह की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि अब अनिल कपूर की नाम, आवाज, तस्वीर का इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक उद्देश्य के नहीं किया जा सकता. यदि इस तरह का कोई उल्लंघन किया जाता है तो कानूनी तौर पर उसे दिक्कत हो सकती है. बता दें कि अनिल कपूर ने व्यवसायिक फायदे के लिए उनके व्यक्तित्व और सेलिब्रिटी अधिकारों का शोषण का आरोप लगाते हुए यह केस दायर किया था.

इसे भी पढ़ें: PMDP in Ladakh: बिजली विकास विभाग के सचिव रविंदर कुमार ने की प्रधानमंत्री विकास पैकेज-2015 की समीक्षा बैठक

‘लखन’ और ‘मजनू भाई’ का नाम लेना डाल सकता है मुसीबत में

कोर्ट ने अपने फैसले में सोशल मीडिया, वेबसाइटों को अनिल कपूर के नाम, उनके शॉर्ट नेम AK, उनकी अवाज और फोटो के अलावा कुछ और प्रचलित नाम ‘मिस्टर इंडिया’, ‘लखन’ और ‘नायक’, ‘मजनू भाई’ जैसे किरदारों के अलावा उनके डायलॉग ‘झक्कास’ के भी इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. इनके इस्तेमाल से पहले अनिल कपूर से अनुमति लेनी पड़ेगी. बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन और कई अभिनेताओं ने भी इसी तरह की गुहार कोर्ट में लगाई थी जिसके बाद कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago