Bharat Express DD Free Dish

Delhi HC

Arvind Kejriwal Delhi Case: दिल्‍ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने जस्टिस को केस से हटाने वाली याचिका खारिज कर दी और सीबीआई की अपील पर 29 अप्रैल से सुनवाई तय की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमान गेट फैज-ए-इलाही मस्जिद हिंसा मामले में साजिद इकबाल की अग्रिम जमानत पर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ भीड़ का हिस्सा होने पर आम लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Unnao Rape Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित कर जमानत दी. CBI ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है.

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को उनके खिलाफ प्रसारित किए जा रहे 'यौन संकेतों' वाले फर्जी वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का आदेश जारी किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट में 6 नए जजों ने शपथ ली है. इसके साथ ही कोर्ट में अब कुल 41 जज कार्यरत हो गए हैं. जस्टिस विभु बाखरू का प्रमोशन होकर वे कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकार को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कहा कि वह औधोगिक भूखंडों का बैंक्वेट हॉल या ऑफिस स्पेस की तरह उपयोग करने वाले औधोगिक भूखंड मालिकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर सकता है और उनसे रूपांतरण शुल्क मांग सकता है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मकोका के तहत गिरफ्तार आरोपी अरुण को 8 साल जेल में बिताने और सुनवाई में देरी के चलते जमानत दी. कोर्ट ने कहा कि त्वरित सुनवाई का अधिकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अहम हिस्सा है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 2020 के दंगों के एक मामले में कार्यकर्ता देवांगना कलिता के खिलाफ जांच की केस डायरियों के संरक्षण पर पुलिस से जवाब मांगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अलकायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट झारखंड मॉड्यूल के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में ट्रायल कोर्ट के आदेश पर अगली तारीख तक रोक लगा दी है.