देश

Sanatan Dharma Row: Stalin ने तमिलनाडु में फिर उगला जहर, कहा- ‘सनातन धर्म का खात्मा हो जाएगा तो ही…’

Udhayanidhi Stalin News: तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री MK स्‍टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ अपना अनर्गल प्रलाप बंद नहीं किया है. स्टालिन ने एक बार फिर सनातन को मिटाने की बातें की हैं. कुछ समय पहले सनातन निर्मूलन सम्मेलन में उसने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू-मलेरिया और कोरोना वायरस जैसी बीमारियों जैसा है. उसने कहा था कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, समूल नष्ट करना होता है. सनातन धर्म को भी पूरी तरह खत्‍म करना होगा.

अब उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन को मिटाने की बातें की हैं. उसने सनातन के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि सनातन के खात्मे से अस्पृश्यता भी खत्म हो जाएगी. बता दें कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु में खेल व युवा कल्याण मंत्री है, जो खुद ईसाई मजहब से ताल्‍लुक रखता है. वह उसके बयानों पर नजर डालने से स्‍पष्‍ठ होता है कि वह सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने का आदी हो चुका है.

सनातन से मानवता और मानव समानता थम जाएगी- उदयनिधि

उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के राज्यपाल के राज्य में सामाजिक भेदभाव होने की टिप्पणी के जवाब में सनातन धर्म को लेकर कहा कि इसको बढ़ावा देने से मानवता और मानव समानता थम जाएगी. जिसके बाद उदयनिधि के जवाब में भाजपा की आइटी सेल के प्रमुख अमित मालविया ने कहा कि द्रमुक नेता देश की 80% हिंदू आबादी के खात्मे की बात कर रहे हैं.

‘कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, समूल नष्ट करना होता है’

गौरतलब हो कि समय पहले सनातन निर्मूलन सम्मेलन में द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू मलेरिया और कोरोना वायरस जैसी बीमारियों जैसा है. उसने कहा था कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्‍हें समूल नष्ट करना होता है. इसी तरह सनातन धर्म को भी पूरी तरह खत्‍म किए जाने की जरूरत है.

यह भी पढ़िए: दिनभर बहस के बाद ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ लोकसभा से पास, पक्ष में पड़े 454 वोट

स्‍टालिन का ताजा बयान राज्‍य के राज्यपाल रवि के बयान के बाद आया है. राज्यपाल रवि ने पिछले हफ्ते एक सांस्कृतिक समारोह में कहा था कि तमिलनाडु के कई हिस्सों में जाति के आधार पर सामाजिक भेदभाव अभी भी होता है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago