Categories: मनोरंजन

‘अच्छा चलता हूं!…’ अरिजीत सिंह का बड़ा ऐलान, अब फिल्मों में नहीं सुनाई देगी आवाज; क्या सलमान खान से विवाद है असली वजह?

Arijit Singh Retirement Reason: भारतीय संगीत जगत से एक ऐसी खबर आई है जिसने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है. अपनी आवाज से हर आशिक के दिल पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री यानी प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. अरिजीत अब फिल्मों के लिए नए गाने रिकॉर्ड नहीं करेंगे.

जैसे ही अरिजीत ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी, इंटरनेट पर बाढ़ सी आ गई है. लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि जिस सिंगर के बिना बॉलीवुड की हर फिल्म अधूरी लगती थी, वो अब फिल्मों से दूरी बना रहा है.

अरिजीत ने नए साल की शुभकामनाओं के साथ एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखी है. उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए साफ किया कि वो संगीत से संन्यास नहीं ले रहे, बल्कि सिर्फ फिल्मों के लिए गाने (Playback Singing) बंद कर रहे हैं.

अरिजीत ने लिखा,

“इतने सालों तक मुझे प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया. मैं अब प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लूंगा. यह एक शानदार सफर रहा है, लेकिन अब मैं इस चैप्टर को यहीं खत्म कर रहा हूं. मैं अब एक छोटे कलाकार की तरह फिर से सीखना चाहता हूं और खुद के स्वतंत्र संगीत (Independent Music) पर फोकस करना चाहता हूं.”

क्या अब अरिजीत के गाने बिल्कुल नहीं आएंगे?

अरिजीत ने फैंस को थोड़ी राहत देते हुए बताया कि उनके कुछ पुराने ‘कमिटमेंट्स’ अभी बाकी हैं. यानी जिन गानों की रिकॉर्डिंग या डील पहले हो चुकी है, वे इस साल रिलीज होंगे. लेकिन इसके बाद, वे किसी नई फिल्म के लिए गाना साइन नहीं करेंगे. वे अब अपनी शर्तों पर म्यूजिक बनाना चाहते हैं, शायद खुद कंपोज करना या स्वतंत्र एल्बम्स लाना उनकी प्राथमिकता होगी.

क्या सलमान खान से विवाद थी वजह?

सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कई लोगों के जेहन में सलमान खान के साथ हुआ उनका पुराना विवाद भी आया. साल 2014 में एक अवॉर्ड शो के दौरान हुई अनबन के बाद लंबे समय तक अरिजीत के गाने सलमान की फिल्मों से हटाए गए थे. लेकिन सच तो ये है कि अब दोनों के बीच सब ठीक है. फिल्म ‘टाइगर 3’ में अरिजीत ने सलमान के लिए गाना गाया था और दोनों के बीच सुलह हो चुकी है. इसलिए इस फैसले का किसी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है.

आखिर क्यों लिया इतना बड़ा रिस्क?

अरिजीत हमेशा से चकाचौंध से दूर रहने वाले इंसान रहे हैं. जब वो अपने करियर के पीक (Peak) पर हैं, तब ऐसा फैसला लेना हर किसी के बस की बात नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि:

  • क्रिएटिव फ्रीडम: फिल्मों में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के हिसाब से गाना पड़ता है. अब अरिजीत अपनी मर्जी का संगीत बनाना चाहते हैं. उन्होंने खुद को छोटा कलाकार कहा है, जो बताता है कि वे अब संगीत की गहराई में जाकर कुछ नया प्रयोग करना चाहते हैं.
  • निजी समय: सालों तक दिन-रात स्टूडियो में बिताने के बाद, वे अब खुद को और अपनी कला को समय देना चाहते हैं.

अरिजीत के इस फैसले पर फैंस काफी भावुक हैं. इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ‘End of an Era’ जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. स्पॉटिफाई पर 168 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अरिजीत का जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ा झटका है.

ये भी पढ़ें: Arijit Singh Retirement: आवाज के जादूगर ने कहा प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा, अरिजीत सिंह ने लिखा- मेरा ये सफर बेहतरीन रहा

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

60 minutes ago