मनोरंजन

Arijit Singh Retirement: आवाज के जादूगर ने कहा प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा, अरिजीत सिंह ने लिखा- मेरा ये सफर बेहतरीन रहा

Arijit Singh Retirement: इस साल के पहले महीने में ही बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. आवाज के जादूगर कहे जाने वाले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह दिया है. पूरे देश के संगीत प्रेमियों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है. जिनकी आवाज ने प्यार करने वालों को उनकी मोहब्बत की याद दिलाई और टूटे दिलों पर मरहम का काम किया, वही आवाज अब फिल्मों से दूर हो गई है.

प्लेबैक सिंगिंग को किया अलविदा

अरिजीत ने मंगलवार (27 जनवरी) की रात को अचानक सोशल मीडिया पर प्लेबैक सिंगिंग ना करने का शॉकिंग ऐलान किया. अरिजीत ने लिखा, “हैलो, आप सभी को नए साल की बधाई. मैं आप सभी को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि आपने इतने साल तक मुझे खूब प्यार दिया. मुझे आप सभी को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं प्लेबैक सिंगिंग से अब नहीं करूंगा और कोई भी अब नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इससे रिटायरमेंट ले रहा हूं. मेरा ये सफर बेहतरीन रहा.”

म्युजिक बानान नहीं छोडेंगे

हालांकि अरिजीत सिंह ने फिल्मी गायकी से दूरी बना ली है, लेकिन उनका संगीत से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने आगे लिखा, “भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं. मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और आगे एक छोटे कलाकार के तौर पर खुद को सीखने और कुछ नया करने की कोशिश करूंगा. आपके सपोर्ट के लिए एक बार फिर धन्यवाद.”


ये भी पढ़ें: ‘एनिमल’ के अबरार के बाद अब इन 5 बड़ी फिल्मों में दिखेगा बॉबी देओल का खूंखार अवतार, विलेन बनकर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे गदर


हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मातृभूमि’ को लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी गाना है, तो उन्होंने कहा, “कुछ पुराने कॉन्ट्रैक्ट्स अभी बाकी हैं, उन्हें मैं पूरा करूंगा. इसलिए इस साल मेरी कुछ गाने जरूर रिलीज होंगे. मैं म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ूंगा, यह तय है.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

3 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

6 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

16 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

29 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

34 minutes ago