खेल

Under 19 World Cup: विहान का वार-गेंदबाजों की धार! अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से रौंदा

Under 19 World Cup: अंडर-19 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के शतक के अलावा गेंदबाजों की अहम भूमिका रही.

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विहान मल्होत्रा के नाम 109 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे. विहान ने 107 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके लगाए थे.

विहान और अभिज्ञान के बीच 113 रनों की साझेदारी

विहान के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 62 गेंद पर 61 रन की पारी खेली. अभिज्ञान ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी हुई थी.

भारती टीम के दिए 353 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे 37.4 ओवर में महज 148 रन पर सिमट गई और 204 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई. जिम्बाब्वे की तरफ से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए लीरॉय चिवौला शीर्ष स्कोरर रहे. चिवौला ने 77 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली. कियान ब्लिगनॉट ने 37 और तातेंडा चिमुगोरो ने 29 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका.

भारतीय टीम की तरफ से उद्धव मोहन, आयुष म्हात्रे, आरएस अंब्रीश ने शानदार गेंदबाजी की.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड ने किया अपनी टीम का एलान, बांग्लादेश की जगह मिली एंट्री; देखें कौन-कौन है शामिल

बल्लेबाजी के दौरान महज 21 रन बनाने वाले आयुष म्हात्रे ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. उद्धव मोहन ने 6.4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. आरएस अंब्रीश ने 6 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया. हेनिल पटेल और खिलान पटेल को 1-1 विकेट मिला.

विहान मल्होत्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

14 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

24 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago