Arjun Kapoor
Arjun Kapoor: बी-टाउन के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते में अनबन की खबरें हैं. हालांकि इस बात पर एक्ट्रेस की ओर से बयान आया था. उनके मैनेजर ने एक मीडिया से कहा था कि कपल अब भी रिश्ते में हैं और उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है. इस बीच अर्जुन कपूर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
दरअसल हाल ही मे अर्जुन कपूर ने ऑस्ट्रिया के एक मेडिकल हेल्थ रिसॉर्ट में कुछ दिन बिताए थे. वहीं एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन फोटोज की सीरीज में से ज्यादातर में अर्जुन आराम करते और नेचर व्यूज का आनंद लेते दिख रहे हैं. हालांकि एक तस्वीर ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. इस फोटो में वह बेड पर आराम करते दिख रहे हैं और उनके हाथ पर आईवी ड्रिप लगी देखी रही है. वहीं फोटोज शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “पिछली बार….”
रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन को हाथ में जो आईवी ड्रिप लगी है वो किसी बीमारी की वजह से नहीं बल्कि एक थेरेपी की वजह से है. यह एक विटामिन थेरेपी थी जिसे इंट्रावीनस माइक्रोन्यूट्रिएंट और हाइड्रेशन थेरेपी के नाम से जाना जाता है. इसमें हाई कंसनट्रेशन और मिनरलस को सीधे ड्रिप की सहायता से ब्लडस्ट्रीम में पास किया जाता है ताकि ये शरीर में हाई डोज को एब्जॉर्ब कर सके.
हालांकि, अर्जुन कपूर की ये तस्वीर सामने आते ही फैंस परेशान हो गए और उनकी हेल्थ की जानकारी लेने के लिए सवाल करने लगे. कमेंट सेक्शन में लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ, तो वहीं कई उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ मांग रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों रोहित शेट्टी की एक्शन पैक्ड फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये फइल्म मल्टीस्टारर होने वाली है जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण समेत कई स्टार नजर आएंगे. ये फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…