दुनिया

एलन मस्क ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जीत की बधाई, भारत में निवेश के लिए कही ये बात

Elon Musk Congratulated PM Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी को लगातार बधाई मिल रही है. इस दौरान उनको विदेशी नेताओं द्वारा भी बधाई दिए जाने का सिलसिला जारी है. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के लिए नरेंद्र मोदी का बधाई दी है. इसके अलावा भारत आने के लिए भी बड़ी बात कही है. इसके अलावा भारत में निवेश को लेकर भी इच्छा जताई है.

एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, “उनकी कंपनियां जल्द ही देश में निवेश करने पर विचार कर रही हैं. दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई.” इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है, “मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी कंपनियां भारत में जबरदस्त काम करेंगी.”


ये भी पढ़ें: कोपेनहेगन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री पर हमला, एक शख्स गिरफ्तार


साल के अंत में आएंगे भारत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क इस साल अप्रैल में भारत आने वाले थे लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था. एलन मस्क के 21 और 22 अप्रैल को देश का दौरा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की उम्मीद थी. हालांकि एलन मस्क ने कहा था कि टेस्ला के कई कामों के कारण भारत का दौरा रद्द करना पड़ा. मैं इस साल के अंत तक भारत आऊंगा.

बीते साल जून में की थी पीएम मोदी से मुलाकात

बता दें कि एलन मस्क ने बीते साल जून में अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात की थी. उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही स्टारलिंक के साथ भारतीय बाजार में उतरेगी. टेस्ला के भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने और बड़े पैमाने पर निवेश करने की संभावना है. बीते वर्ष टेस्ला ने भारत सरकार से देश में अपने वाहनों के आयात पर शुल्क में कटौती की मांग की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago