Anshula Kapoor Engaged: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है. इस खास मौके की खूबसूरत तस्वीरें अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी प्रेम कहानी भी फैंस को सुनाई है.
अंशुला और रोहन की सगाई न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हुई. रोहन ने घुटनों पर बैठकर फिल्मी अंदाज में उन्हें अंगूठी पहनाई. इस खूबसूरत पल के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और चूमा. अंशुला ने बताया कि यह सब बिल्कुल जादू जैसा महसूस हुआ.
अंशुला ने लिखा कि दोनों की पहली बातचीत एक डेटिंग एप के ज़रिए हुई थी. उन्होंने बताया, “हमने एक मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे बात शुरू की थी, और फिर सुबह 6 बजे तक बातें करते रहे. उसी वक्त ऐसा महसूस हुआ कि कुछ खास शुरू हो रहा है.” ठीक तीन साल बाद, उसी समय पर रोहन ने उन्हें प्रपोज किया.
रोहन एक स्क्रिप्ट राइटर हैं। फिलहाल वो करण जौहर की कंपनी ‘धर्मैटिक एंटरटेनमेंट’ के साथ फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. उन्होंने यूसीएलए और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से पढ़ाई की है. अंशुला और रोहन 2022 से रिलेशनशिप में हैं.
अंशुला ने लिखा, “हमारी पहली मुलाकात बर्गर के प्यार से शुरू हुई थी, तो सगाई के बाद हमारा पहला मील भी बर्गर ही था.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई कर रही हूं. जो मेरा सुरक्षित ठिकाना है. मेरा पसंदीदा इंसान. मेरा सब कुछ.”
फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी अंशुला को सगाई की बधाइयां दी हैं. परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं. यह सगाई न सिर्फ अंशुला और रोहन के लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी बेहद खास बन गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…