रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन और मलाइका ने करीब दो महीने पहले अपना रिश्ता खत्म कर लिया था. दोनों सालों से एक दूसरे के साथ थे तो उनके लिए रिश्ता खत्म करना और अच्छी यादों को भुलाना आसान नहीं था. आखिरकार दोनों को समझ आ गया कि अलग होना कोई समाधान नहीं है. फिलहाल दोनों साथ हैं और अपने रिश्ते को एक मौका दे रहे हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने अपने रिश्ते से ब्रेक लिया था. उनके अलग होने का कारण शादी थी. दोनों ही एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं. लेकिन इनमें से कोई भी कमिटमेंट देने को तैयार नहीं.
कुछ दिनों पहले ‘कॉफी विद करण 8’ में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर गेस्ट बनकर आए थे. करण जौहर ने अर्जुन से शादी को लेकर सवाल किया था, जिसपर उन्होंने कहा था कि वह अकेले इसपर बात नहीं करेंगे, ये दूसरे के सम्मान के लिए सही नहीं है. वहीं मलाइका ने भी शादी पर पूछे गए सवाल पर अजीब सा जवाब दिया था. मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या वह 2024 में शादी करेंगी? इसपर मलाइका ने कहा था,”पक्का करूंगी, अगर कोई पूछेगा तो.” दोनों के बयानों से भी ये जाहिर हो गया था कि दोनों के बीच दूरियां शादी के मुद्दे को लेकर ही आई थीं.
अब कहा जा रहा है कि दोनों फिलहाल एक दूसरे के साथ हैं. अर्जुन और मलाइका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस कपल ने साल 2019 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था. इससे पहले दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था, लेकिन बाद में दोनों खुलकर एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने लगे. बता दें कि मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान के साथ दूसरी शादी की है.
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज कारोबार और करियर के लिहाज…