देश

Parliament Security Breach: संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों का होगा पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग से खुलेंगे कई राज

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा. इसके लिए नीलम आजाद को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों (मास्टरमाइंड ललित झा, महेश कुमावत, अमोल शिंदे,सागर शर्मा, मनोरंजन डी) ने सहमति दे दी है. इन सब आरोपियों की अब दिल्ली पुलिस नार्को एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग करेगी.

आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी

बता दें कि संसद में घुसपैठ करने और स्मॉग बम से धुआं फैलाने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इन सभी की 5 जनवरी यानी कि आज पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है. पुलिस ने सभी छह आरोपियों मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा और महेश कुमावत को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. इस दौरान कोर्ट में पुलिस ने आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाने की मांग की. जिसपर बहस के दौरान आरोपियों ने हामी भर ली. सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपियों की कस्टडी को 8 दिनों के लिए बढ़ा दी है.

नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दी थी अर्जी

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी को बढ़ाने के लिए कोर्ट में अपील की थी. इसके अलावा पुलिस की ओर से कोर्ट में आरोपियों का पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराए जाने को लेकर भी अर्जी दाखिल की थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि पुलिस लीगल ऐड वकील आरोपियों से इस बाबत बात करें. वहीं पुलिस ने दावा किया है कि उसने आरोपियों के उन मोबाइल फोन के सिमकार्ड को रिकवर कर लिए गए हैं, जिनको नष्ट किया गया था. सिम का कुछ डेटा भी रिकवर करने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें- Delhi Drug Scam: शराब के बाद अब दवा घोटाले में बढ़ी केजरीवाल सरकार की मुश्किलें! गृह मंत्रालय ने दी FIR दर्ज करने की इजाजत

दो आरोपियों का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग

पुलिस ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि कई ऐसे तथ्य हैं, जिन्हें आरोपियों ने छिपाने की कोशिश की है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इन सभी आरोपियों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी बहुत जरूरी है. इसके अलावा मनोरंजन डी और सागर शर्मा का नार्को टेस्ट कराए जाने की बात कही.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

34 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

43 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

58 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

58 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

58 minutes ago