खेल

India vs SA 2nd Test: 642 गेंद में मैच खत्म और टूट गया 92 साल पुराना रिकॉर्ड, जानें इतिहास का सबसे छोटा मैच कौन-सा है

India vs South Africa 2nd test match: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रच दिया है. वो इतिहास, जो आज तक टीम इंडिया नहीं कर पाई थी. इंडियन टीम ने कभी भी केपटाउन में जीत दर्ज नहीं की थी और अब केपटाउन में न सिर्फ टीम इंडिया ने टेस्ट मैच जीता, बल्कि इतिहास रचने के साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरा टेस्ट महज डेढ़ दिन में खत्म हो गया. यह मैच टीम इंडिया ने जीत लिया. बेहद कम समय में खत्म हुए इस टेस्ट मैच में कुछ रिकॉर्ड भी दर्ज हुए हैं.

केपटाउन में खेले गए टेस्ट में भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया. भारत और अफ्रीका के बीच यह टेस्ट मैच क्रिकेट के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे छोटा टेस्ट था. मैच पूरा होने में केवल 642 गेंदें फेंकी गईं. यानी पूरा मैच 107 ओवर में खत्म हो गया.

इतिहास का सबसे छोटा मैच

इस तरह भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 92 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया. जो साल 1932 में बना था. इससे पहले सबसे छोटा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ था. यह मैच 656 गेंदों में खत्म हो गया था. लेकिन अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट के नाम ये खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. मैच के दो दिन भी पूरे नहीं हो पाए और टीम इंडिया जीत गई. टेस्ट क्रिकेट में ऐसा बहुत कम होता है कि कोई मैच दो दिन पहले खत्म हो जाए.

यह भी पढ़ें- WTC Point Table में नंबर 1 पर पहुंची टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से हुआ डबल फायदा

कौन से टेस्ट मैच सबसे कम समय में खत्म हुए?

642 गेंदें – दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024
656 गेंदें – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न, 1932
672 गेंदें – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 1935
788 गेंदें – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 1888
792 गेंदें – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया , लॉर्ड्स, 1888

सिराज और शमी ने की थी घातक गेंदबाजी

केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. सिराज की मर्मज्ञ गेंदबाजी के सामने अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 55 रन पर ढेर हो गई. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. इसके अलावा, जसप्रित बुमरा और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिए। इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सकी और टीम 153 रन पर ही पवेलियन लौट गई.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

16 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

47 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

58 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

2 hours ago