मनोरंजन

Avatar 2 Box Office Collection: ‘अवतार 2’ की धमाकेदार शुरुआत, ओपनिंग डे पर किया रिकॉर्ड कलेक्शन

Avatar 2 Box Office Collection Day 1:  जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ का लोगों को लंबे समय से इंतजार था. यही वजह है कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने धमाल मचा दिया है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शानदार कलेक्शन किया है. आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका इंतजार पिछले 13 साल से तमाम दर्शक कर रहे थे. जी हां हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की बहुचर्चित फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर यानी अवतार 2’ (Avatar The Way Of Water) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. आलम ये है कि ‘अवतार 2’ (Avatar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

ओपनिंग डे पर ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने की ताबड़तोड़ कमाई

डायरेक्टर जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ को लेकर फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 16 दिसंबर यानी शुक्रवार को रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म ने दर्शकों के इंतजार को खत्म किया है. जिस बात की उम्मीद की जा रही थी कि ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल की शुरुआत करेगी, ठीक हुआ भी कुछ ऐसा ही है.

ये भी पढ़ें- Besharam Rang: ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ का देसी वर्जन देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अवतार पार्ट 2 ने रिलीज के पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ 40 करोड़ का बंपर कमाई कर डाली है. इस शानदार शुरुआत के साथ ही ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने ये साबित कर दिया है. आने वाले समय में ‘अवतार 2’ कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाएगी.

इन हॉलीवुड फिल्म को ‘अवतार 2’ ने छोड़ा पीछे

ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में कई हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ा है. 13 साल के लंबे इंतजार के बाद लौटी ‘अवतार 2’ (Avatar 2) ने मार्वल यूनिवर्स की सुपरहिट फिल्म ‘स्पाइडर मैन- नो वे होम’ 32 करोड़ और ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ 31 करोड़ का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्मों को पछाड़ दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

5 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

5 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago