मनोरंजन

Avatar 2 Box office collection: अवतार 2 ने मचाई धूम, तीन दिनों में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, जानें अब तक कितना किया कलेक्शन

Avatar 2 Box office Collection: डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की  फिल्म ‘अवतार 2’ (Avatar 2) इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है. वहीं 13 साल के लंबे इंतजार के बाद दर्शक बहुत खुश नजर आ रहे है. बता दें कि ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) थिएटर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. इस वजह से ‘अवतार 2’ का कलेक्शन तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनिया भर में ‘अवतार 2’ का जलवा कायम है. फिल्म के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म का प्रदर्शन कितना शानदार होगा.

‘अवतार 2’ का शानदार प्रदर्शन

‘अवतार 2’ के रिलीज  होते ही  2 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. दुनिया भर में दो दिन के अंदर जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने 1500 करोड़ का जादुई आंकड़ा को पार किया. इसके साथ ही भारत में भी सभी भाषाओं में ‘अवतार 2’ ने ग्रॉस 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.

साफतौर पर  ये कहा जा सकता है कि अवतार के मेकर्स के लिए 13 साल की मेहनत रंग लायी है. अंग्रेजी के अलावा भारत में ‘अवतार 2’ हिंदी, तमिल, तेलूगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सफलतापूर्वक चल रही है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के इस कलेक्शन से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी.

दो दिन में ऐसे रहा ‘अवतार 2’ का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 2’ (Avatar 2) ने रिलीज के दो दिन में अपनी छाप छोड़ी है. ओपनिंग डे पर ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) ने 41 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को इस फिल्म ने 42 से 43 करोड़ के बीच कारोबर कर लिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड पर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की ये फिल्म करीब 120-125 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है.

ये भी पढ़ें- Avatar 2: बेटी नितारा संग दूसरी बार ‘अवतार 2’ देखने पहुंचे Akshay Kumar, वीडियो हुआ वायरल

अवतार 2′ का जल्द होगा 200 करोड़ का आंकड़ा पार

‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की जबरदस्त कमाई का ये रिकॉर्ड यकीनन मंडे को भी जारी रहेगा. वहीं अगर फिल्म ऐसे ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रही तो ये दूसरे वीकेंड से पहले ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. बता दें कि ‘अवतार 2’ की लागत 250 मिलियन डॉलर्स यानी 2000 करोड़ रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ये इंदौर है! क्लीन सिटी में सड़क धंसी, सोचिए कितने फीट गहरा होगा गड्ढा?

MP News: इंदौर के पंढरीनाथ क्षेत्र में बद्रीनाथ मंदिर और थाने के सामने सड़क अचानक…

13 minutes ago

कैश कांड में घिरे पूर्व जज यशवंत वर्मा को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की सीबीआई जांच की मांग

दिल्ली हाई कोर्ट ने कैश कांड मामले में घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस…

24 minutes ago

पैसा ज्यादा हो गया तो… : एटा-कासगंज में सपा की गुटबाजी पर फूटा अखिलेश का गुस्सा, सपा संगठन खत्म?

UP Assembly Election 2027: लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में एटा और कासगंज के…

32 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट से मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक लवकेश बजाज को मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक…

34 minutes ago

‘आदत बिगाड़ रहे हैं राहुल गांधी’, अनिल विज ने कांग्रेस के दावों की हवा निकाली; जानिए क्या कहा?

Anil Vij reaction to Rahul Gandhi: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी…

51 minutes ago