मनोरंजन

Rihanna Pregnancy: तीसरी बार मां बनने वाली हैं बारबेडियन सिंगर रिहाना, बोलीं- इस बार कर रही हूं बेबी गर्ल की उम्मीद

Rihanna Pregnancy: ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिहाना तीसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने कहा है कि इस बार वह चाहती हैं कि उन्हें एक बेटी हो.

एक इंटरव्यू में जब होस्ट ने रिहाना से उनके होने वाले बच्चे के लिंग (लड़का या लड़की) को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,

“आपको इंतजार करना होगा और देखना होगा. हे भगवान, अगर लड़का हुआ तो क्या आप लोग दुखी हो जाएंगे?”

बता दें कि रिहाना के पहले से दो बेटे हैं.

इसके बाद होस्ट ने कहा, “हम सब अंदर ही अंदर उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार आपको एक बेटी हो, क्योंकि आपके पहले से दो प्यारे-प्यारे बेटे हैं.”

इस पर रिहाना कहती है कि उन्हें अपने बेटों की परवरिश करने में बहुत मजा आता है, लेकिन फिर भी वह चाहती हैं कि इस बार उनकी एक बेटी हो.

मैं हमेशा एक बेटी चाहती थी

रिहाना ने कहा, “मैं हमेशा से एक बेटी चाहती थी, लेकिन भगवान ने मुझे दो बेटे दिए, बहुत प्यारे-प्यारे.” रिहाना ने आगे बताया कि उनके आने वाले बच्चे का नाम ‘आर’ अक्षर से शुरू होगा, क्योंकि उनके परिवार में अब यह परंपरा बन चुकी है.

दोनों बेटों के नाम ‘आर’ से शुरू

बता दें कि उनका पहला बेटा तीन साल का है, जिसका नाम आर.जेड.ए. है. वहीं उनका दूसरा बेटा रायट है, जिसकी उम्र लगभग 2 साल है. दोनों के नाम के अक्षर ‘आर’ से शुरू होते हैं.

ये भी पढ़ें- बारिश में भीगी बच्ची और एक खाली बटुआ… बिग बी ने सुनाया अपनी बेबसी का किस्सा

मेकअप और लॉन्जरी के बिजनेस में भी छाई रिहाना

अपने म्यूजिक करियर को थोड़े समय के लिए पीछे रखते हुए पिछले कुछ सालों में रिहाना ने मेकअप और लॉन्जरी के बिजनेस में काफी सफलता हासिल की है. 2024 में उन्होंने कहा था कि मां बनने के बाद उनका फैशन और स्टाइल को देखने का नजरिया बदल गया है.

एक इंटरव्यू में रिहाना ने बताया था कि अब वह अपना ज्यादा समय बच्चों को देती हैं. इसके लिए वह अपने कपड़ों पर ज्यादा ध्यान देती हैं. वह ऐसे कपड़े चुनती हैं जिन्हें पहनकर वह बच्चों की अच्छे से देखभाल कर पाएं, उन्हें गोद में आसानी से ले सकें, और उनके साथ खेल सकें. उन्होंने कहा, “असल जिंदगी में माएं बहुत सिंपल और आरामदायक कपड़ों को ही चुनती हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago