Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बारिश में भीगी बच्ची और एक खाली बटुआ… बिग बी ने सुनाया अपनी बेबसी का किस्सा

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी बेबसी का एक किस्सा बताया, जिसमें वह अपनी खाली पड़ी जेब के कारण गजरा बेच रही एक छोटी सी बच्ची की मदद नहीं कर पाए थे.

बारिश में भीगी बच्ची और एक खाली बटुआ… बिग बी ने सुनाया अपनी बेबसी का किस्सा - भारत एक्सप्रेस

Amitabh Bachchan, emotional story, KBC, blog post, kindness, helping the needy, gajra girl, always carry cash, Kaun Banega Crorepati, inspiration, life lesson.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी बेबसी का एक किस्सा बताया, जिसमें वह अपनी खाली पड़ी जेब के कारण गजरा बेच रही एक छोटी सी बच्ची की मदद नहीं कर पाए थे.

बिग बी ने अपने ब्लॉग में एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने लिखा, “मैंने अपने साथ कुछ समय बिताया.बटुए में पैसे खत्म हो गए थे… कार की खिड़की पर एक छोटी बच्ची आई और उसने उनसे गजरे के फूलों का गुच्छा खरीदने के लिए कहा.”

अमिताभ ने आगे लिखा, ”मैंने अपने बटुए में रखे पूरे पैसों को खर्च कर दिया था. जब कार आगे बढ़ी, तो मैं उस छोटी बच्ची को उदास भरी आंखों से देख रहा था. जो अब भी बारिश में भीगी हुई खड़ी थी, उम्मीद भरी निगाहों से मुझे देख रही थी, उस वक्त बहुत दुख हुआ.शायद उस बटुए ने उसके खाने का इंतजाम कर दिया होता.”

अमिताभ ने अपने फैंस को सलाह दी कि हमेशा अपने पर्स में थोड़े पैसे जरूर रखें, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके.

उन्होंने आगे कहा, ”उस बच्ची की मदद न कर पाने की वजह से मैं बहुत परेशान हूं. इस अनुभव से एक सबक सीखा कि हमेशा अपने बटुए में थोड़े पैसे रखने चाहिए, ताकि जब किसी जरूरतमंद की मदद का मौका आए, तो हम खाली हाथ न हों. किसी की उम्मीद टूटना बहुत दुखद होता है, इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि किसी की उम्मीदें न टूटें.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन ने अपने लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है, जो अंग्रेजी के शो “हू वॉन्ट्स टु बी ए मिलेनेयर?” का हिंदी रूपांतरण है. इस शो को अमिताभ बच्चन ने लगभग हर सीजन में होस्ट किया है. सिर्फ शो के तीसरे सीजन में शाहरुख खान बतौर होस्ट जुड़े थे.

इस शो में प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं. हर सवाल के साथ चार विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से एक सही जवाब होता है. अगर उन्हें किसी सवाल का जवाब नहीं आता या वे कंफ्यूज हैं, तो उनके पास कुछ लाइफलाइन होती हैं, जिनका वे इस्तेमाल कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital