bastar trailer
Bastar Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ लेकर आ रही हैं. निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन अदा शर्मा की अगली फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस ट्रेलर ने लोगों के एक्साटइमेंट को और भी बढ़ा दिया है. ऐसे में ‘द केरल स्टोरी’ के सक्सेस होने के बाद अब ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ लेकर आ रहे हैं, जिसके दोनों टीजर और पोस्टर्स ने पहले ही खूब सुर्खियां बनाई हैं और फैंस काफी एक्ससिटेड भी हैं. आइए देखते है कैसा है इस फिल्म का ट्रेलर
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ के 2 मिनट और 35 सेकंड के इस ट्रेलर में अदा शर्मा फिर से अपने बेजोड़ अंदाज में दिख रही हैं. ‘केरल स्टोरी’ की जबरदस्त सफलता के बाद ये टीम एक और डेयरिंग और प्रभावशाली विषय के साथ वापस लौटी है, जिसका ट्रेलर उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है.
इस ट्रेलर की शुरुआत में कुछ दिल दहला देने वाली झलकियां हैं और कहा जा रहा है कि इंडियन नक्सली आईएसाईएसआई और बोको हरम के बाद दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन है. इसके बाद ट्रेलर में नक्सलियों द्वारा CRPF जवानों को मारने और गोलियों से भून देने वाली दिल दहला देने वाली झलकियां हैं. इसकी शुरुआत में ही इसके अलावा इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से JNU के क्षेत्रों द्वारा देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है. इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक इस ट्रेलर में हैं.
ट्रेलर में उन बेरहम घटनाओं की झलकियां दिल दहला देने वाली है जिसमें नक्सली देश की जवानों की हत्या करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते. अदा शर्मा के कुछ ऐसे डायलॉग हैं जो दिल चीरने की ताकत रखते हैं. वह कहती दिख रहीं, ‘पाकिस्तान के साथ हुए चार युद्धों में हमारे 8738 जवान शहीद हुए हैं, लेकिन हमारे देश के अंदर नक्सलियों ने 15 हजार से ज्यादा जवानों की हत्या की है.’
कुछ डायलॉग डिस्टर्ब करने वाले हैं, जिसमें नक्सली कहते दिख रहे हैं, ‘भारत सरकार का तिरंगा फहराने की हिम्मत कैसे हई? दिल्ली के लाल किला पर लाल झंडा फहराने के लिए, देश पर माविस्ट गवर्नमेंट बनाने के लिए, खून की नदियां तो बहेंगी.’ ट्रेलर का मुख्य आकर्षण आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार है, जिसे किसी और ने नहीं बल्कि बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने निभाया है. इस ट्रेलर ने रोंगटे खड़े कर देने वाली और असल जीवन पर बेस्ड इस फिल्म देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता औऱ बढ़ा दी है.
ट्रेलर में मेकर्स ने इस सच्चाई की झलक दी है, जो फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने के साथ ही सामने आने वाली है. विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी. यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…