मनोरंजन

राखी के एक्स का बड़ा खुलासा, राखी की वजह से टूटी शादी !

जिंदगी में कभी-कभी किसी का दिया एक बयान आपके हंसते-खेलते जीवन को बर्बाद करने के लिए काफी होता है. ऐसा ही कुछ हुआ है एक्टर अभिषेक अवस्थी के साथ, जो अब अपनी पत्नी अंकिता गोस्वामी से अलग हो रहे हैं. अभिषेक अवस्थी ने 2018 में अंकिता गोस्वामी से शादी की थी लेकिन अब दोनों अलग होने जा रहे हैं. बिग बॉस 14 में उनकी एक्स राखी सावंत के दिए गए एक बयान ने भी अभिषेक और अंकिता के संबंधों को और बिगाड़ दिया था.

ऐसा कहना है अभिषेक का दरअसल बिग बॉस 14 में उनकी एक्स राखी सावंत ने राहुल वैद्य से अभिषेक को लेकर बात की थी. बता दें कि अभिषेक अवस्थी राहुल वैद्य के काफी अच्छे दोस्त हैं. तो बातों-बातों में राखी ने राहुल से अभिषेक का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया था.

हालांकि अभिषेक ने राखी के इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था. वहीं एक संस्थान से बात करते हुए अभिषेक का कहना है कि उन लोगों का भी हमारे झगड़ों में बड़ा हाथ रहा है. अभिषेक कहते हैं कि राखी सावंत ने जब बिग बॉस में मेरे बारे में बात की तो इससे मेरी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मच गई थी. उस एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद अंकिता ने अभिषेक से कई सवाल किए थे. उस एक एपिसोड का दोनों के जीवन पर गहरा असर पड़ा.

साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल टीवी पर किसी का कुछ भी बिना सोचे समझे कह देना किसी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. लोगों को अपनी आजादी का गलत इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि दूसरा अपना स्टैंड क्लीयर करने के लिए वहां मौजूद नहीं है.

अभिषेक ने कहा कि वे इस तरह के स्तर तक नहीं गिरना चाहते. अपने करियर के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि वे इस समय अपने काम पर फोकस कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे अपने करियर के बेस्ट फेज में हैं और उन्हें शानदार ऑफर मिल रहे हैं और वे काम में काफी बिजी भी हैं। अभिषेक की शादी जरूर टूट रही हैं लेकिन प्रोफेशनल फ्रंट पर अपने काम से वे काफी खुश हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

2 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

16 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

21 minutes ago

जिसे पत्नी पर था भरोसा, उसी ने लिख दी मौत की पटकथा! प्रेमी संग 10 लाख में पति का सौदा

मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…

37 minutes ago

जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?

Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…

39 minutes ago

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

54 minutes ago