बिग बॉस (फोटो)
Bigg Boss 16: 60वें दिन की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है. इसके बाद टीना गोल्डन बॉयज से बाहर की बातें पूछती हैं. गोल्डन बॉयज बताते हैं कि शालीन आपके पीछे भागते रहते हैं. टीना इससे मना करती हैं. वहीं गोल्डन बॉयज ये भी कहते हैं कि टीना शालीन के लिए पोजेसिव हैं. इसके बाद शालीन ये भी पूछते हैं कि वह बाहर कैसे दिख रहे हैं और सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है.
साजिद ने टीना को बताया कि वह शालीन को करती हैं पसंद
wटीना साजिद से पूछती हैं कि बाहर जब हंसी-मजाक हो रहा था तो मैंने शालीन को ऐसा क्या बोला था. साजिद टीना को कहते हैं कि तुम शालीन को पसंद करने लगी हो. साजिद कहते हैं कि तेरा जो दिल बोलता है वो कर. टीना कहती हैं कि शालीन के मन में कोई फीलिंग्स नही हैं. इसके बाद टीना कहती हैं मैं स्टेन बनती जा रही हूं और मैं भी घर जाना चाहती हूं. वहीं साजिद कहते हैं कि मेरे हिसाब से इतना मत सोच. वहीं शालीन भी साजिद से बात करते हैं. साजिद कहते है कि मैंने टीना को बोला कि उसका दिल बहुत साफ है.
ये भी पढ़ें- Drishyam 2 Day 13 Collection: दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 13वें दिन अजय देवगन की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
निमृत को घरवालों को एक से ग्यारह की रैंकिंग देती हैं
बिग बॉस सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाते हैं और घर की रानी निमृत को कहते हैं कि वह घरवालों को उनके योगदान के आधार पर रैंक करें. निमृत को एक से ग्यारह तक रैंकिंग देनी हैं. निमृत रैंक एक पर शिव को रखती हैं. टीना इसका विरोध करती हैं. इसके बाद निमृत सौंदर्या को रैंक 2 पर रखती हैं और कहती हैं कि वे अपने प्वाइंट पर डटी रहती हैं. रैंक 3 पर निमृत अब्दु को रखती हैं. इसके बाद सभी घरवाले इसका विरोध करते हैं. निमृत रैंक 4 पर अर्चना को रखती हैं, साजिद को रैंक 5 पर रखती हैं. रैंक 6 पर निमृत प्रियंका को बुलाती हैं और शालीन को रैंक 7 पर रखती हैं. टीना को निमृत आठवां रैंक देती हैं इससे टीना कहती हैं कि मैं इससे सहमत नहीं हूं. निमृत स्टेन को 9 रैंक पर रखती हैं. सुंबुल को निमृत 10वां रैंक देती हैं. निमृत अंकित को 11वां रैंक देते हैं.
घरवालों को रैंकिंग के आधार पर मिलता है राशन
निमृत को रैंकिंग देने के बाद बिग बॉस कहते हैं कि घरवालों को राशन भी इसी आधार पर मिलेगा. सबसे बड़ी बास्केट रैंक 1 को मिलेगी और सबसे छोटी बास्केट रैंक 11 को मिलेगी. बिग बॉस कहते हैं कि बास्केट के आधार पर ही राशन डिस्ट्रिब्यूट किया जाएगा. बिग बॉस कहते हैं कि बचा हुआ राशन निमृत बंटी और सनी का होगा. बिग बॉस ये भी कहते है कि निमृत किसी भी घरवाले की बास्केट से कुछ भी ले सकती हैं. फिर निमृत सभी को रैंक वाइज बास्केट देती हैं. इसके बाद फिर सभी कंटेस्टेंट लाइन में खड़े हो जाते हैं और अपनी-अपनी बास्केट के साइज के मुताबिक राशन भर लेते हैं लेकिन अंकित को लास्ट में कुछ नहीं मिलता. वहीं निमृत बिग बॉस के आदेश के मुताबिक सभी की बास्केट में से अपने, बंटी और सनी के लिए राशन ले लेती हैं.
अंकित और प्रियंका की तकरार भी हुई खत्म
अंकित और प्रियंका भी अपने गिले-शिकवे भुला देते हैं. प्रियंका कहती हैं कि ये मुंह बनाकर घूमता रहता है ये स्माइल करने के लिए होता है. इसके बाद प्रियंका कहती हैं कि तीन दिन निकाल लिए, जी ली अपनी जिंदगी. अंकित कहते हैं कि मैं जब भी तेरे से बात करती हूं तू एकदम से चढ़ जाती है. वहीं दोनो को गले लगे देखकर अर्चना मजाक करती हैं कि राशन नहीं मिला तो यहां आ गया.
वहीं प्रियंका खुश होती है और शालीन, टीना से कहती हैं कि अब जान में जान आई तीन दिन से मैं परेशान थी. वहीं शालीन प्रियंका से कहते हैं कि हमारा टाइमिंग सेम है मेरा भी टीना से अभी-अभी पैचअप हुआ है. इसके बाद दोनों उछलने लगते हैं. इसी के साथ बिग बॉस के घर का 60वां दिन खत्म हो जाता है. कल बर्तन में झूठा खाना छोड़ने को लेकर टीना और शिव के बीच भयंकर लड़ाई होगी. वहीं टास्क के दौरान शालीन और निमृत में भिड़ंत होगी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…