लीगल

लालू यादव और अन्य लोगों से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में 23 दिसंबर को होगी सुनवाई

Land for Job Case Lalu Yadav: लालू यादव और अन्य लोगों से जुड़े लैंड फॉर जॉब से जुड़े सीबीआई के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) 23 दिसंबर को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में 30 और अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी मिल गई है.

सीबीआई ने कहा कि फिलहाल एक अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अभी भी मंजूरी नहीं है. इससे पहले पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल चुकी थी.

भोला यादव ही अधिकारियों को निर्देश देते थे

सीबीआई को कोर्ट ने करीब 30 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी के लिए अतिरिक्त समय दिया था. सीबीआई द्वारा दायर अंतिम चार्जशीट में 78 लोगों को आरोपी बनाया गया है. सीबीआई के मुताबिक 38 कैंडिडेट्स है इसके अलावे कुछ अधिकारी शामिल है. सीबीआई ने 6 मार्च को इस मामले में तीसरी पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था. जिसमे भोला यादव को आरोपी बनाया गया है.

सीबीआई द्वारा दाखिल पूरक आरोप पत्र में कहा गया है कि भोला यादव लालू प्रसाद यादव के सचिव रह चुके है और वही सभी काम देखते थे. भोला यादव ही अधिकारियों को निर्देश देते थे. सीबीआई ने इस संबंध में भोला यादव के कम्प्यूटर से सबूत बरामद किया है.

जमीन लिखवाकर रेलवे में नौकरी दी

बता दें कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सहित अन्य लोगों को आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. लालू प्रसाद यादव व उनके परिवार के कई सदस्य भी इस मामले में आरोपित है और कोर्ट से उन्हें जमानत मिली हुई है. सीबीआई ने इस मामले में कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है, जिसमें तत्कालीन रेलमंत्री लालू यादव के सचिव रह चुके भोला यादव भी हैं.

इससे पहले कोर्ट ने फरवरी में इस मामले में कई आरोपितों को जमानत दी है. जमानत लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद सांसद मीसा भारती, हेमा यादव सहित अन्य आरोपी है.

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का यह मामला उस दौरान का है जब लालू लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे. आरोप है कि जमीन को औने-पौने दाम में लिखवाकर रेलवे में नौकरी दी गई. लालू परिवार के कई सदस्य इस मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. इससे पहले लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को ईडी ने अपने दफ्तर में भी बुला कर दोनों से लंबी पूछताछ की थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

3 minutes ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

12 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

19 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

24 minutes ago

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…

38 minutes ago

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

1 hour ago