Bigg Boss 17: कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) से आए दिन ‘तू तू मैं मैं’ करते नजर आ रही हैं. हाल ही में अंकिता विक्की से शिकायत करती हुई नजर आई थी. अब सोमवार के एपिसोड में अंकिता और विक्की की जबरदस्त लड़ाई देखने के लिए मिल गई है. इतना ही नहीं, विक्की शो में फुल एक्टिव हैं, लेकिन अंकिता अपनी कुछ गलतियों की वजह से अपना और विक्की जैन काफी नाराज़ हैं.
अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के घर में दिन सुपर एक्टिव दिखीं. फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि अंकिता अपने खेल से सबको हैरान कर देंगी, लेकिन अंकिता लोखंडे का ध्यान बिग बॉस के गेम पर नहीं है, जिस वजह से विक्की जैन को भी परेशानी हो रही है.
बिग बॉस के एक एपिसोड में विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को खूब फटकार लगाई. इस दौरान विक्की ने साफ कहा कि वह लोगों के सामने उसकी बेइज्जती कर देती हैं. उस पर बॉसी बिहेवियर दिखाती हैं और उसे गुलाम की तरह ट्रीट करती हैं.
बिग बॉस 17 में मेकर्स कई कंटेस्टेंट्स को खेल में मदद कर रहे हैं. शुरुआती दिनों में जब अंकिता इस खेल में दिख नहीं रही थीं, तब मेकर्स की तरफ से अंकिता को थैरेपी रूम में बुलाकर उन्हें खेल का रास्ता दिखाया गया. इतना सब होने के बाद भी अंकिता ने अपने गेम में कुछ भी सुधार नहीं किया है.
अंकिता लोखंडे बिग बॉस के घर में कई बार रो चुकी हैं. वह अपने पति पर इंग्नोर करने का आरोप भी लगा चुकी हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि अंकिता लोखंडे ने शो में सिम्पथी कार्ड खेलना शुरू कर दिया है.
बिग बॉस में आकर विक्की जैन ने खुलासा किया था कि वह और अंकिता अपना अलग गेम खेलेंगे, लेकिन शो में अंकिता लगातार विक्की के नाम की माला जप रही हैं. अंकिता ने कई बार विक्की पर इग्नोर करने का आरोप लगाया है, जिस वजह से विक्की जैन भी एक बार अंकिता लोखंडे पर फट गए.
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…