देश

मेले में घुस गया सांड, जमकर मचाया उत्पात, अखिलेश यादव ने VIDEO शेयर कर सरकार पर कसा तंज

UP News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर आवारा पशुओं को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. दशहरे के मौके पर एक मेले में घुसे एक सांड का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने फिर से बीजेपी पर तंज कसा है. वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘भाजपाई मंत्री जी ये देखकर, बहुत हुए हैरान, मेले में जब जा पहुंचा सांड, करने उन्हें प्रणाम’.

पुलिस वाले दिखे सांड भगाते

मिली जानकारी के अनुसार, विडियो गाजियाबाद के मोदी नगर का बताया जा रहा है. यहां आयोजित मेले में रावण दहन से पहले कई सांड अचानक से घुस गए. ऐसे में मेले में अफरा तफरी का माहौल मच गया. वीडियो में दिख रहा है कि मेले में सांड को भगाने में कई पुलिस वालों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि सांड की लड़ाई के दौरान रावण का पुतला भी गिरने से बचा. वहीं इस दौरान कई लोग विडियो बनाते हुए भी दिखे. बाद में कुछ युवकों ने सांड को किसी तरह वहां से भगाया. दशहरा के अवसर पर लगे मेले में एक सांड के अचानक इस तरह से घुसने के दौरान कुछ लोग अपने दूसरे काम रोककर इस मजेदार लड़ाई को देखने में मग्न दिखे. वहीं कुछ लोग  सांड के पीछे-पीछे जाते हुए भी दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: IAS की नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्मी दुनिया में उतरे अभिषेक सिंह, सनी लियोनी के साथ जल्द रिलीज होगा रैप सॉन्ग

पहले भी सपा मुखिया कर चुके हैं ऐसे विडियो शेयर

बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव ने सड़क पर सांडों के बीच की लड़ाई का विडियो शेयर किया था. यह वीडियो कौशांबी का था, जिसमें सांडो की लड़ाई के कारण दो बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर प्रदेश में आवारा पशुओं को लेकर निशाना साधते आए हैं. इस बार भी अपने चुटीले अंदाज से उन्होंने सरकार पर तंज कसा है. सपा मुखिया द्वारा वीडियो सोशल मीड‍िया पर शेयर होने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं. वहीं अब तक उनकी इस पोस्ट को 2500 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है.

Rohit Rai

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

9 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

18 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

29 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

31 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago