देश

IAS की नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्मी दुनिया में उतरे अभिषेक सिंह, सनी लियोनी के साथ जल्द रिलीज होगा रैप सॉन्ग

Abhishek Singh: यूपी कैडर के चर्चित IAS अधिकारी रहे अभिषेक सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. IAS की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख कर लिया है. अभिषेक सिंह का एक रैप सॉन्ग आ रहा है. जिसमें अभिषेक सिंह फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ नजर आएंगे. अभिषेक सिंह ने एक वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी है. जिसमें उनके साथ सनी लियोनी भी खड़ी हुई नजर आ रही है. दोनों लोग दशहरा की शुभकामनाएं भी दी हैं.

रैप सॉन्ग जल्द होगा रिलीज

अभिषेक सिंह ने अपने रैप सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि जल्द ही उनका रैप सॉन्ग आने वाला है, इसमें सनी लियोनी उनके साथ ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं. अभिषेक सिंह ने अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि रैप सॉन्ग की शूटिंग पूरी हो चुकी है. जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही वे सनी लियोनी के साथ जौनपुर आने वाले हैं.

वीडियो जारी कर फैंस को दी जानकारी

अभिषेक सिंह ने वीडियो में जारी करते हुए कहा कि उम्मीद है दर्शकों को ये रैप सॉन्ग पसंद आएगा. उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही आप लोगों से मुलाकात होगी. अभिषेक सिंह की पोस्ट पर यूजर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने अभिषेक सिंह से पूछा कि वे बीएचयू कब आएंगे. इसपर उन्होंने कहा कि ‘आप बुलाइये तो सही’.

यह भी पढ़ें- MP Elections 2023: नीतीश कुमार ने कर दिया खेल! मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस में मची खलबली

IAS की नौकरी से दिया था इस्तीफा

बता दें कि अभिषेक सिंह यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं. हाल ही में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. इसी साल गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अभिषेक सिंह चर्चा में आए थे. जब उन्होंने चुनाव का ऑब्जर्वर बनाए जाने के बाद सरकारी गाड़ी के सामने फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसी के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया था. उसी के बाद से अभिषेक सिंह बिना किसी जानकारी के ड्यूटी से गायब चल रहे थे. जिसके बाद यूपी सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था. बाद में अभिषेक सिंह ने खुद नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. अभिषेक सिंह के पिता IPS रह चुके हैं और पत्नी दुर्गाशक्ति नागपाल IAS हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

9 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

18 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

30 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

32 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago