होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रतीकात्मक तस्वीर
त्योहारों का सीजन लगभग आ चुका है. ऐसे में सभी बैंक अपने ग्राहकों को आर्कषित करने के लिए तरह-तरह की ऑफर्स प्रोवाइड करते है. कई ऐसे बैंक हो जिन्होंने अपने ब्याज दरों में काफी बढ़ोत्तरी की है. इसी कड़ी में एक बैंक है जिसने इस फेस्टिव सीजन अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने ब्याज दरों में इजाफा किया है. तो आइए जानते है वो कौन सा बैंक है और कितने का इजाफा हुआ है.
हम जिस बैंक कि बात कर रहें है वो फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक है. जिसने अपने एफडी निवेशकों को बड़ी सौगात दी है. बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 8.61 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. बैंक ने फैसला लिया है कि दो करोड़ रुपये से कम जमा वाली एफडी पर ब्याज दर को बढ़ाया जाएगा. साथ ही निवेशकों को 8.61 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 9.21 प्रतिशत का अधिकतम ब्याज दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Ratan Tata Diwali Gift: अब गरीब भी आसानी से ले सकेंगे इलेक्ट्रिक कार, रतन टाटा ने दिया धमाकेदार दिवाली गिफ्ट
बैंक ने अपने 7 दिनों से 10 वर्ष वाली एफडी ऑफर की है. जिसमें निवेशकों को 3 प्रतिशत से लेकर 8.61 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 3.60 प्रतिशत से लेकर 9.21 प्रतिशत ब्याज का फायदा ले सकते है. बैंक ने 750 दिनों की एक स्पेशल एफडी ऑफर की है. इसमें आपको 8.61 प्रतिशत और वरिष्ठ निवेशकों को 9.21 प्रतिशत का ब्याज लाभ दिया जा रहा है. साथ ही 1000 और 500 दिनों की की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 8.41 प्रतिशत और 8.21 प्रतिशत का ब्याज लाभ मिल रहा है.
7-14 दिन – 3 प्रतिशत
15-30 दिन – 4.50 प्रतिशत
31-45 दिन – 5.25 प्रतिशत
46-90 दिन – 5.75 प्रतिशत
91-180 दिन – 6.25 प्रतिशत
181-365 दिन – 7.00 प्रतिशत
12- 15 महीने – 7.65 प्रतिशत
15 महीने से अधिक – 499 दिन – 7.85 प्रतिशत
500 दिन – 8.21 प्रतिशत
501 दिन- 18 महीने – 7.85 प्रतिशत
18 महीने एक दिन – 24 महीने- 8.11 प्रतिशत
24 महीने एक दिन – 749 दिन – 8.15 प्रतिशत
750 दिन – 8.61 प्रतिशत
751 दिन -30 महीने – 8.15 प्रतिशत
30 महीने एक दिन – 999 दिन – 8.11 प्रतिशत
1000 दिन – 8.41 प्रतिशत
1001 दिन – 36 महीने- 8.11 प्रतिशत
36 महीने एक दिन – 42 महीने- 8.25 प्रतिशत
42 महीने एक दिन -59 महीने- 7.50 प्रतिशत
59 महीने एक दिन – 66 महीने- 8.00 प्रतिशत
66 महीने एक दिन-84 महीने- 7.00 प्रतिशत
Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…
Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…
सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में रिसीवर आर. वेंकटरमणी से जिम्मेदारी जारी रखने…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत आज…
Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन ललिता और ललित की…
Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मेधावी ऋषि और अप्सरा मंजुघोषा की…