मनोरंजन

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी से नाराज हैं मन्नारा चोपड़ा? एक्ट्रेस ने खुद कही ये बात

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. दरअसल , बुधवार के दिन बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेशन टास्क दिया. जिसमें ईशा मालवीय घर की नई कैप्टन बनी हैं, लेकिन बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के कारनामे से उनकी कैप्टेंसी खतरे में पड़ सकती है. वहीं, इस टास्क के बाद मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच भी बहस होती दिख रही है, और मन्नारा ने मुनव्वर को पाखंडी कर दिया है.

टास्क में हुआ कुछ ऐसा

नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है और मन्नारा, अनुराग डोभाल को अपना प्रतिनिधि चुनती हैं. अनुराग सामने आकर मन्नारा को ही नॉमिनेट कर देते हैं. इस घटना के बाद बिग बॉस कहते हैं, ‘बिग बॉस के इतिहास में मन्नारा पहली ऐसी कंटेस्टेंट बनी हैं जिन्होंने खुद को नॉमिनेट किया है.’ मन्नारा भड़क जाती हैं और अनुराग से झगड़ने लगती हैं.

बीते दिनो मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है. जिसके बाद आए दिन शो में तमाशा देखने को मिला. घर में एंट्री के साथ आयशा ने मुनव्वर के कई खुलासे किए. उन्होने एक-एक करके मुनव्वर से हर बात का जवाब मांगा, जो उन्होंने इस शो में झूठ बोला था. दूसरी तरफ आयशा के आने के बाद मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर के बीच में दरार आती नजर आ रही है.

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य

नॉमिनेशन की प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा और अनुराग डोभाल नॉमिनेट हुए हैं. वहीं नील भट्ट पूरे सीजन के लिए पहले से ही नॉमिनेटेड हैं.

आज चुना जाएगा नया कैप्टन

इस वक्त मुनव्वर फारूकी बिग बॉस के घर के कैप्टन हैं. लेकिन, आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस घरवालों को नया टास्क देंगे. टास्क के तहत सदस्यों को घर के अंदर लगे सेब के पेड़ से ज्यादा से ज्यादा बटोरने होंगे. फैन पेज की मानें तो इस टास्क में ईशा मालवीय की जीत जाती हैं और घर की नई कैप्टन बन जाती हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

25 seconds ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

14 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

16 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

18 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

19 minutes ago