मनोरंजन

Bigg Boss 17: विक्की जैन के साथ अभिषेक कुमार की हुई हाथापाई, लड़ाई की सारी हदें की पार, अब बाहर होंगे…?

Bigg Boss 17: रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ के बीते एपिसोड में मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड आयशा खान की फाइनली वाइल्डकार्ड एंट्री हो गई. उनके आते ही घर का का मौहाल अलग हो गया है. लेटेस्ट एपिसोड में ईशा मालवीय के चाय बनाने के कारण किचन के समय में आधे घंटे कम हो गए, जिस कारण भी पूरा घर उनके खिलाफ हो गया. अब आज 19 दिसंबर के एपिसोड में भी बहुत बहसबाजी देखने को मिलेगी. इतना ही नहीं, विक्की जैन और अभिषेक कुमार के बीच धक्कामुक्की भी होगी.

देखें लेटेस्ट प्रोमो

अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में शुरुआत अभिषेक कुमार से लड़ाई होती हुई दिख रही है, जिसमें वह विक्की जैन को 40 साल का बुड्ढा कहते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं विक्की उनको कहते हैं कि लड़कियां उन्हें छोड़ कर चली गईं. इसी पर अभिषेक कहता है कि उसे लड़की कैसे मिली है सब पता है. यह बात सुनकर अंकिता लोखंडे से अभिषेक की बहस हो जाती है और बात इतनी बढ़ जाती है कि विक्की जैन उन्हें धक्का दे देते हैं.

इसके आगे, ‘विक्की बिग बॉस से कहते हैं कि वह मेरी पत्नी पर हमला कर रहा था इसलिए मैंने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गए, उन्होंने जानबूझकर मुझे धक्का दिया. अभिषेक कहते हैं कि विक्की और अंकिता ने मुझे धक्का दिया, दफा हो जाओ.’ इस प्रोमो को देखने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं. जहां कुछ लोगों का कहना है कि विक्की जैन ने हिंसा की है तो वह शो से बाहर होंगे. तो वहीं लोग अभिषेक कुमार को कहते दिख रहे हैं कि उनका गेम प्रोवोक करने के बिना कुछ नहीं है.

आयशा खान से मुनव्वर ने मांगी माफी

प्रोमो में आयशा और मुनव्वर का दिखाया जाता है. जहां सोफे पर मुनव्वर और जमीन पर आयशा बैठी होती हैं. वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट कहती हैं कि अगर आपको लग रहा है कि सॉरी से मैं ठीक हो जाऊंगी तो ऐसा नहीं हो सकता. क्योंकि जो भी हुआ है, वो मैं एक दिन में नहीं भूल सकती. मुनव्वर रोते हुए कहते हैं कि आयशा प्लीज सॉरी. आयशा बोलती हैं कि इस बात का आइडिया भी नहीं है कि लोग बाहर क्या बोलते हैं. क्या करते हैं. तो मुनव्वर बोलते हैं कि अगर मुझे पता होता कि उसके साथ ऐसा हो रहा है तो वह शो छोड़कर चले गए होते.

अंकिता और मन्नारा की लड़ाई

दूसरे दिन सुबह का भी सीन दिखाया जाता है, जिसमें अंकिता और मन्नारा की लड़ाई देखने को मिलती है. मन्नारा गार्डन एरिया में बाकी घरवालों से मुनव्वर के बारे में बात करते हुए बोलती हैं कि कल किसी की लाइफ में क्या चल रहा है, इसको(अंकिता) बाहर बैठकर पूछना है कि मैं कैसी दिख रही हूं. क्या आप पागल हो. ये बातें अंकिता सुन लेती हैं. कहती हैं कि मन्नारा, आपको इतना कुछ है तो मुंह पर बोल सकती हैं. मन्नारा बोलीं कि आज से मैं आपसे बात नहीं करूंगी. अंकिता ने कहा मुंह पर बोलने का दम नहीं रखती हैं क्या. तो मन्नारा गुस्से में चिल्लाकर बोलती हैं कि आइए लिपस्टिक लगाकर और पूछिए दोनों से कि कैसी लग रही हैं. अंकिता ने फिर मुनव्वर से कहा कि इस पर विश्वास नहीं करना तो मन्नारा बोलीं कि मैं अपकी तरह नहीं हूं, जो अपने बारे में ही सोचती रहूं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

21 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

56 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago