मनोरंजन

Bigg Boss 19 में हर्ष गुजराल और अभिषेक मलहान की एंट्री से मचा धमाल, तान्या मित्तल की जमकर की टांग खिचाई

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा जरूर हो रहा है, जो दर्शकों को हंसने-हंसाने के साथ-साथ चौंका भी रहा है.

लेकिन रविवार का एपिसोड कुछ खास रहा, क्योंकि इसमें एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने पहुंचे यूट्यूबर और कॉमेडियन हर्ष गुजराल, साथ में थे ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम अभिषेक मल्हान.

हालांकि दोनों गेस्ट्स घर के अंदर नहीं गए, लेकिन स्टेज पर सलमान खान के साथ खड़े होकर उन्होंने घरवालों की जमकर खिंचाई की वो भी ऐसे अंदाज़ में कि दर्शक लोटपोट हो गए.

हर्ष गुजराल ने लिए तान्या से मजे

हर्ष गुजराल की एंट्री के साथ ही शो में कॉमेडी का हाई वोल्टेज डोज़ शुरू हो गया. उन्होंने सबसे पहले प्रणित मोरे को निशाने पर लिया और पूछा, “कितने साल से कॉमेडी कर रहा है?” जब प्रणित ने जवाब दिया, “सात साल,” तो हर्ष ने तुरंत कहा, “पहली बार तुझ पर गर्व महसूस हो रहा है.” इसके बाद उन्होंने बशीर अली पर मजेदार पंच मारा “पापा चिल्लाकर बोले, फटाफट आओ… बशीर ने कपड़े पहन लिए हैं!”

लेकिन सबसे मजेदार पल तब आया, जब बात तान्या मित्तल की आई. हर्ष ने तान्या की आदतों पर चुटकी लेते हुए कहा, “कितनी भी लंबी फेंक लूं भाई, मैं तान्या से ज्यादा लंबी नहीं फेंक सकता.” इतना कहते ही वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई, यहां तक कि सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा को धमकाने वाला आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, पूछताछ हुई शुरू

“बाय गॉड, जब से आप गईं हैं, देश की जीडीपी गिर गई है”

हर्ष ने आगे तान्या को निशाना बनाते हुए कहा, “जब से आप घर के अंदर गई हैं, बाय गॉड, देश की जीडीपी गिर गई है.” तान्या का चेहरा ये सुनकर कुछ देर के लिए उतर गया, लेकिन माहौल में हंसी लगातार बनी रही.
गौरतलब है कि हर्ष गुजराल रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का हिस्सा भी रह चुके हैं और शो के फिनाले तक पहुंचे थे. उनकी कॉमिक टाइमिंग और रियलटी टीवी के अनुभव ने बिग बॉस के मंच पर उन्हें और भी दमदार बना दिया.

सोशल मीडिया पर भी बजा कॉमेडी का डंका

शो का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए. एक यूज़र ने कमेंट किया, “हाहाहा, तान्या से लंबी कोई नहीं फेंक सकता, सच्ची बात है.” वहीं, दूसरे ने लिखा, “तान्या अब घर की जोकर बन चुकी है.”बिग बॉस की जनता सब जानती है कौन फेंक रहा है, कौन खेल रहा है और कौन वाकई में एंटरटेन कर रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

13 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

22 minutes ago

6 लाख का कर्ज, 40 KM का सफर और गोल्ड की चमक: जानिए नीतू घंघास की प्रेरणादायक कहानी

हरियाणा की नीतू घंघास ने संघर्ष और मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में अपनी…

24 minutes ago

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

46 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

60 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

1 hour ago