मनोरंजन

बिग बॉस ओटीटी 2 के नॉमिनेशन हुए घोषित, मनीषा रानी या आशिका भाटिया जानें कौन होगा शो से बाहर ?

Big Boss OTT 2:टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार शो में टीवी के चहेते कलाकारों के अलावा कई इंफ्ल्यूएंसर भी सामने आए हैं. जिनकी वजह से शो की काफी ज्यादा तारीफ भी हो रही है. माना जाता है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हर हफ्ते की शुरुआत नॉमिशेन टास्क के साथ शुरु होती हैं. इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों से मनीषा बिना वजह घर के कंटेस्टेंट्स के साथ शो के होस्ट सलमान खान औप कृष्णा अभिषेक के निशाने पर आ रही हैं और हाल ही में बिग बॉस के घर में हुए नॉमिनेशन टास्क से तो ये लगता है कि शायद नसीब भी इस बार मनीषा का साथ नहीं दे रहा है. तो आइए जानते है कि इस हफ्ते कौन होगा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाहर

कौन होगा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाहर?

‘बिग बॉस ओटीटी 2’में हुए लेटेस्ट नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और आशिका भाटिया घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. लेकिन दिलचस्प बात ये थी कि जब पूजा भट्ट ने बतौर कप्तान अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए फुकरा इंसान अभिषेक मल्हान को सुरक्षित किया तो ये अभिषेक के लिए एक अच्छी खबर थी लेकिन उनकी खास दोस्त मनीषा के लिए ये नॉमिनेशन किसी बुरे सपने से कम नहीं है.

बता दें कि विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अब मनिषा और आशिका भाटिया दोनों में से कोई एक इश हफ्ते शो से बाहर जा सकते हैं. सोशल मीडिया पर आशिका भाटिया की 5.9 मिलियन फैन फॉलोविंग देखते हुए मनीषा के सिर पर शो से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:कैसे ठप पड़ गई IRCTC की साइट ? यात्री हो रहे परेशान, लेकिन तत्काल टिकट का अभी भी मौका, जानें कैसे करें बुक ?

सलमान खान ने मनीषा को दी वॉर्निंग

पिछले हफ्ते स्टेज का कैमरा ऑफ होते ही मनीषा कृष्णा अभिषेक की बुराई करती हुई नजर आई थी. मनीषा ने कहा था कि लोग सलमान खान को सीरियसली लेते हैं लेकिन क्या उनकी जगह आए हुए कृष्णा को कोई सीरियसली क्यों लेगा? मनीषा की कही सारी बाते स्क्रीन पर दिखाई गई थी और कृष्णा ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी. हाल ही में सलमान खान ने मनीषा को वॉर्निंग देते हुए कहा था कि वह दूसरों के लिए स्क्रिप्ट लिखना बंद करे और अपने गेम पर ध्यान दें. पर अब देखना ये है कि क्या फैंस मनीषा को डूबती नैया से बचा पाएंगे या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

12 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

46 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago