Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिग बॉस ओटीटी 2 के नॉमिनेशन हुए घोषित, मनीषा रानी या आशिका भाटिया जानें कौन होगा शो से बाहर ?

Big Boss OTT 2:’बिग बॉस ओटीटी 2′ में हर हफ्ते की शुरुआत नॉमिशेन टास्क के साथ शुरु होती हैं. जिसमें लेटेस्ट नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और आशिका भाटिया घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. तो आइए जानते है कौन होगा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाहर.

'बिग बॉस ओटीटी 2'

'बिग बॉस ओटीटी 2'

Big Boss OTT 2:टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार शो में टीवी के चहेते कलाकारों के अलावा कई इंफ्ल्यूएंसर भी सामने आए हैं. जिनकी वजह से शो की काफी ज्यादा तारीफ भी हो रही है. माना जाता है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हर हफ्ते की शुरुआत नॉमिशेन टास्क के साथ शुरु होती हैं. इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों से मनीषा बिना वजह घर के कंटेस्टेंट्स के साथ शो के होस्ट सलमान खान औप कृष्णा अभिषेक के निशाने पर आ रही हैं और हाल ही में बिग बॉस के घर में हुए नॉमिनेशन टास्क से तो ये लगता है कि शायद नसीब भी इस बार मनीषा का साथ नहीं दे रहा है. तो आइए जानते है कि इस हफ्ते कौन होगा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाहर

कौन होगा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाहर?

‘बिग बॉस ओटीटी 2’में हुए लेटेस्ट नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और आशिका भाटिया घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. लेकिन दिलचस्प बात ये थी कि जब पूजा भट्ट ने बतौर कप्तान अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए फुकरा इंसान अभिषेक मल्हान को सुरक्षित किया तो ये अभिषेक के लिए एक अच्छी खबर थी लेकिन उनकी खास दोस्त मनीषा के लिए ये नॉमिनेशन किसी बुरे सपने से कम नहीं है.

बता दें कि विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अब मनिषा और आशिका भाटिया दोनों में से कोई एक इश हफ्ते शो से बाहर जा सकते हैं. सोशल मीडिया पर आशिका भाटिया की 5.9 मिलियन फैन फॉलोविंग देखते हुए मनीषा के सिर पर शो से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:कैसे ठप पड़ गई IRCTC की साइट ? यात्री हो रहे परेशान, लेकिन तत्काल टिकट का अभी भी मौका, जानें कैसे करें बुक ?

सलमान खान ने मनीषा को दी वॉर्निंग

पिछले हफ्ते स्टेज का कैमरा ऑफ होते ही मनीषा कृष्णा अभिषेक की बुराई करती हुई नजर आई थी. मनीषा ने कहा था कि लोग सलमान खान को सीरियसली लेते हैं लेकिन क्या उनकी जगह आए हुए कृष्णा को कोई सीरियसली क्यों लेगा? मनीषा की कही सारी बाते स्क्रीन पर दिखाई गई थी और कृष्णा ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी. हाल ही में सलमान खान ने मनीषा को वॉर्निंग देते हुए कहा था कि वह दूसरों के लिए स्क्रिप्ट लिखना बंद करे और अपने गेम पर ध्यान दें. पर अब देखना ये है कि क्या फैंस मनीषा को डूबती नैया से बचा पाएंगे या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital