खेल

IND vs WI: दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को हुआ बड़ा नुकसान, WTC रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा पाकिस्तान

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ बारिश के कारण दूसरा मैच ड्रॉ होने से भारत को झटका लगा है. भारत ने हालांकि दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया लेकिन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के ताजा टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गया है. वहीं पिछले सप्ताह श्रीलंका पर चार विकेट की जीत के बाद पाकिस्तान 100 प्रतिशत जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है.

भारत ने दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीती लेकिन बारिश ने उसकी क्लीन स्वीप करके डब्ल्यूटीसी के तीसरे चक्र के लिए कुछ महत्वपूर्ण अंक जुटाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. डब्ल्यूटीसी के पहले दो चक्र में फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रन से जीत कर नए चक्र की शानदार शुरुआत की थी.

आखिरी दिन बारिश ने भारत की उम्मीदों पर फेरा पानी

दूसरे टेस्ट में मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज ने 365 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 76 रन बनाए थे. भारत को सोमवार को मैच के आखिरी दिन आठ विकेट की जरूरत थी लेकिन बारिश के कारण पूरे दिन का खेल रद्द हो गया. एक बार लगा था कि मैच 67 ओवर का हो सकता है लेकिन फिर से आई बारिश ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इस ड्रा से भारत की जीत-हार का प्रतिशत प्रभावित हुआ, जो 100 से घटकर 66.67 रह गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: टेस्ट मैच में ईशान किशन ने पहला अर्धशतक जड़ कहा व्हाइट्स में आना था मेरा सपना, जानिए ऋषभ पंत को क्यों बोला शुक्रिया

तीसरे स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया

एशेज सीरीज खेल रही मौजूदा डब्ल्यूटीसी चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (54.17) और इंग्लैंड (29.17) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. वहीं भारत के खिलाफ ड्रॉ से वेस्टइंडीज को फायदा हुआ है और उसकी जीत-हार का प्रतिशत बढ़कर 16.67 हो गया है और वह पांचवें स्थान पर है. श्रीलंका एक हार के साथ नौवें स्थान पर है. पिछले महीने शुरू हुए नए 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने अभी कोई मैच नहीं खेला है. भारत लगातार दो बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचा है लेकिन उसे जीत नहीं मिली है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

15 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

15 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

51 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago