गोविंदा जुहू के अस्पताल में भर्ती
Bollywood Actor Govinda Hospitalized: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा को तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने जानकारी दी कि गोविंदा घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. अभिनेता फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनकी सेहत पर पूरी नजर रखी जा रही है.
तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती गोविंदा (Actor Govinda Hospitalized) फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे. इससे पहले, गोविंदा मंगलवार को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल गए थे.
ऐसा पहली बार नहीं है जब अभिनेता स्वास्थ्य समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं. पिछले साल 1 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 4:45 बजे एक हादसे में भी गोविंदा जख्मी हो गए थे. यह तब हुआ जब उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गलती से चल गई और उनके पैर में जाकर लगी.
तब गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. उनके मैनेजर के मुताबिक, गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी के अंदर रख रहे थे. इसी दौरान वह उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई. गोविंदा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. तीन दिन इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा उनके साथ थीं.
ये भी पढ़ें: निधन की अफवाहों के बीच राहत की खबर, अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी
फिलहाल डॉक्टर गोविंदा की स्थिति की लगातार निगरानी (Govinda current health condition) कर रहे हैं. फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर लगातार दुआएं मांग रहे हैं. गोविंदा के चाहने वाले उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी तबीयत जल्द ठीक हो और वे फिर से पर्दे पर अपनी पुरानी वाली हंसी बिखेरते नजर आएं.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…