Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं. देशभर में लगातार छापेमारी हो रही है और अब तक 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस बीच, धमाके में इस्तेमाल हुई i20 कार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
जांच में सामने आया है कि धमाके से पहले आतंकी डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल ने लाल किले की रेकी की थी. मुजम्मिल के फोन का डंप डेटा खंगालने पर पता चला कि वह कई बार लाल किले के आसपास गया था. पूछताछ में यह भी सामने आया कि 26 जनवरी को लाल किले को टारगेट करने की साजिश थी.
i20 कार, जिसमें धमाका हुआ, वह पिछले 10 दिनों से हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस में खड़ी थी. यह कार डॉ. मुजम्मिल की स्विफ्ट कार के बगल में पार्क थी, जो डॉ. शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है. जांच एजेंसियों को शक है कि यह कार 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक वहीं खड़ी रही. उसी दिन इसे पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के लिए बाहर ले जाया गया था और सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध भी नजर आए थे.
10 नवंबर की सुबह डॉ. उमर ने घबराहट में कार को यूनिवर्सिटी से बाहर निकाला. इसके बाद यह कार दिल्ली के कनॉट प्लेस, मयूर विहार और अंत में चांदनी चौक के सुनेहरी मस्जिद की पार्किंग में देखी गई. शाम को इसी कार में धमाका हुआ.
ये भी पढ़ें-JeM के पोस्टर से शुरू हुई कहानी, दिल्ली ब्लास्ट पर खत्म, J&K पुलिस का योगदान, जानिए कैसे बचा देश?
फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि कार में अमोनियम नाइट्रेट के साथ हाई-ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया था. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस पूरे मॉड्यूल का संचालन विदेश से हो रहा था और अब एजेंसियां इस विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…
साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…