rajesh khana and heema malini
50 Years Of Prem Nagar: बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्हें दर्शक आज भी बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं. साथ ही उनकी एक्टिंग और केमिस्ट्री को भी बहुत पसंद करते हैं. ऐसी ही एक जोड़ी की आज हम बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने तकरीबन 10 से भी ज्यादातर फिल्मों में साथ काम किया है. इतना ही नहीं उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट भी हुई हैं.
हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना और हेना मालिनी की जोड़ी की. इन दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते थे. यही वजह थी कि फिल्म मेकर्स ने उनको लेकर कई फिल्में बनाई. राजेश-हेमा की फिल्म ‘प्रेम नगर’ की रिलीज को 50 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे हेमा-राजेश की बेस्ट 9 फिल्मों के बारे में.
बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की फिल्म ‘अंदाज’ 1971 में रिलीज हुई थी. जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था. इसे सलीम-जावेद, गुलजार और सचिन भौमिक ने लिखा थी. इसमें राजेश खन्ना और हेमा मालिनी के अलावा शम्मी कपूर और सिमी गरेवाल भी अहम भूमिकाओं में थे.
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म प्रेम नगर 24 मई 1974 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिनेता के साथ हेमा मालिनी भी नजर आई थी. ये फिल्म के एक प्रकाश राव के निर्देश में भी बनाई गई थी. आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 50 साल हो गए हैं.
अभिनेता डेविड फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे अभिनेता पर एक कीमती हार चुराने का आरोप लगता है. इस फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये की कमाई थी और आज भी इस फिल्म के दर्शक काफी पसंद करते हैं.
राजेश खन्ना की फिल्म ‘महबूबा’ साल 1976 रिलीज हुई थी. ये फिल्म में एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. यह फिल्म शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित है. फिल्म में हेमा मालिनी और प्रेम चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म की कहानी पुनर्जन्म के विषय पर आधारित है.
1977 में रिलीज हुई ‘पलकों की छांव में’ एक ड्रामा फिल्म थी. इस फिल्म को मेराज ने निर्देशित किया था. फिल्म में राजेश खन्ना , हेमा मालिनी हैं जबकि जीतेंद्र ने इसमें विशेष भूमिका निभाई थी. साथ ही इस फिल्म में संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने भी अहम भूमिका निभाई है.
राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की फिल्म बंदिश साल 1980 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म डैनी डेन्जोंगपा ने अहम रोल प्ले किया था. यह फिल्म डी.रामा नायडू का एक व्यावसायिक प्रयास थी, जिन्होंने इससे पहले 1974 में राजेश-हेमा को लेकर फिल्म ‘प्रेम नगर’ का निर्माण किया था. यह फिल्म साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
राजेश खन्ना और हेमा की फिल्म कुदरत साल 1981 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म चेतन आनंद के निर्देशन में बनाई गई थी. फिल्म ‘महबूबा’ के बाद यह राजेश और हेमा की दूसरी फिल्म थी. इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए राजेश खन्ना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
राजपूत 1982 की हिंदी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, हेमा मालिनी जैसे कई कालाकार ने अहम रोल प्ले किया था. इसे विजय आनंद ने निर्देशित किया था. इस फिल्म को बनने में कई साल लग गए थे, लेकिन देरी होने के बावजूद भी इसे दर्शकों ने खूब सराहा और रिलीज होने पर यह एक हिट फिल्म साबित हुई.
राजेश खन्ना की फिल्म ‘बाबू’ 1985 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में हेमा मालिनी, माला सिन्हा, रति अग्निहोत्री और दीपक पाराशर ने अहम रोल प्ले किया था. यह एसी तिरुलोकचंदर द्वारा निर्देशित और शिवाजी गणेशन द्वारा अभिनीत 1971 की इसी नाम की एक तमिल फिल्म की रीमेक है.
1987 में आई ‘सीतापुर की गीता’ में हेमा मालिनी, राजेश खन्ना और प्राण ने मुख्य भूमिका निभाई थी. ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म उत्तर और पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा सफल हुई थी. इस फिल्म का सबसे मशहूर गाना ‘लचक लचक लचक जाए जवानी’, जिसे अमित कुमार और आशा भोसले ने गाया है.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…