खेल

कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार बना आईपीएल चैंपियन, श्रेयस अय्यर की सेना का शानदार प्रदर्शन

KKR Won IPL 2024 Final: आंद्रे रसल (19 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और वेंकटेश अय्यर (नाबाद 52) के शानदार अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल फाइनल में रविवार को आठ विकेट से रौंद कर 57 गेंद शेष रहते तीसरी बार आईपीएल खिताब जीत लिया.

केकेआर बना आईपीएल चैंपियन

कोलकाता ने हैदराबाद को 18.3 ओवर में 113 रन पर समेटने के बाद 10.3 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर सबसे एकतरफा जीत हासिल की. अय्यर ने मात्र 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए. रहमानउल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों पर 39 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए. अय्यर और रहमानउल्लाह गुरबाज ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की मैच विजयी साझेदारी की.

दस साल बाद केकेआर ने रचा इतिहास

10 साल से एक टीम इस इंतजार में थी कि वह फिर से आईपीएल की चमचमती ट्रॉफी उठाए. हर साल वह प्रयास करते रही. उसके लड़ाके संघर्ष करते रहे और आज चेपॉक में कोरबो, लोड़बो, जीतबो रे की कहानी सच हो गई. गुरू गंभीर का साहस, चंद्रकांत की रणनीतियां और केकेआर के खिलाड़ियों ने इस सीजन में कमाल कर दिया है. चौथी बार फाइनल में पहुंची है यह टीम और तीन बार उन्हें जीत हासिल हुई है.

गंभीर की कप्तानी में जीता था दूसरा खिताब

कोलकाता ने आखिरी बार 2014 में गौतम गंभीर के नेतृत्व में आईपीएल खिताब जीता था, जो अब फ्रेंचाइजी के मेंटर हैं. लेकिन उनके मार्गदर्शन और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने एक और बार ट्रॉफी उठा ली. कोलकाता ने पहली बार 2012 में गंभीर की कप्तानी में खिताब जीता था. आमने-सामने की लड़ाई में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 28 मुकाबले हुए. इनमें से 19 मुकाबले कोलकाता ने और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते.

कोलकाता का पलड़ा भारी

हैदराबाद का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला उसके लिए गलत साबित हुआ. मिशेल स्टार्क ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा को बेहतरीन अंदाज में बोल्ड का हैदराबाद को ऐसा झटका दिया जिससे उसकी पारी अंत तक उबर नहीं पाई. क्या हुआ कुछ समझ नहीं आया. आतिशी शुरुआत के लिए जानी जाने वाली हैदराबाद को नॉकआउट में लगातार दूसरी बार कोलकाता ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया.

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी

मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले में शुरुआती झटके दिए. वरुण चक्रवर्ती और हर्षित ने बीच के ओवरों में विकेट निकालने का काम किया. रसल ने 19 रन पर तीन विकेट झटक लिए और हैदराबाद की टीम देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गई. हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 24 रन बनाये. एडन मारक्रम ने 20, हेनरिक क्लासेन ने 16 और नीतीश रेड्डी ने 13 रनों का योगदान दिया. हैदराबाद का यह हाल रहा कि उसकी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई.

ये भी पढ़ें- 

IPL 2024 Final KKR Vs SRH Match Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 साल बाद जीता तीसरा खिताब, फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार

IPL 2024 Final Match KKR Vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता आईपीएल 2024 का खिताब, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

वोटर लिस्ट में ‘सफाई’ या अधिकारों पर संकट? जानिए क्या है SIR विवाद और क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल

SIR के तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर देश के कई हिस्सों में सवाल…

48 seconds ago

जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में मीसा भारती के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचीं बीजेपी एमएलसी शीला पंडित

भाजपा एमएलसी शीला पंडित ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता एवं सांसद मीसा भारती…

25 minutes ago

ममता बनर्जी की सभा से पहले टीएमसी नेता गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की शनिवार को हुगली…

36 minutes ago

लड़की को घेरकर 4-5 युवकों ने की बदसलूकी, ‘भैया’ कहकर गिड़गिड़ाती रही; फिर भी नहीं पसीजा दिल

Samastipur Girl Misbehavior: बिहार के समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी और मारपीट का कथित वीडियो…

42 minutes ago

ज्ञानेश कुमार विवाद पर सांसद मनोज झा का तंज, समिक भट्टाचार्य को भारत रत्न मिल जाना चाहिए

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

43 minutes ago