मनोरंजन

Shreyas Talpade को कोविड-19 वैक्सीन के कारण पड़ा दिल का दौरा? एक्टर ने बताई इसके पीछे की सच्चाई

Shreyas Talpade: ‘कोविशील्ड वैक्सीन’ के कारण खून के थक्के जमने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है. लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी ट्विटर पर अपनी चिंताएं जाहिर कीं है. अब इस खबर पर बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने रिएक्ट किया है. बता दें कि अभिनेता को पिछले साल दिल का दौरा पड़ा था. वहीं अब एक्टर ने कोविड-19 टीकों बड़ी बात कही है.

उन्होंने पर्याप्त सावधानी बरतने, अपने सही खाना खाने के साथ व्यायाम करने के बारे में बात की, उन्होंने COVID-19 वैक्सीन के बारे में भी काफी कुछ कहा. उन्होंने नियमित दिनों के दौरान लोगों को दिल का दौरा पड़ने और यहां तक कि मरने की कई घटनाओं का भी जिक्र किया.

COVID-19 वैक्सीन पर क्या बोले श्रेयस

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को पिछले साल अक्टूबर में दिल का दौरा पड़ा था. हालांकि, अब एक्टर की तबीयत काफी बेहतर है और वह अपने काम पर लौट आए हैं, लेकिन एक बार फिर श्रेयस ने अपने अनुभव साझा किए हैं. एक्टर ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘मैं सिगरेट नहीं पीता. मैं रेगुलर ड्रिंक नहीं करता. महीने में कभी एक या दो बार पी लिया तो वो भी लिमिट में. तंबाकू नहीं खाता. हां, कोलेस्ट्रोल थोड़ा बढ़ा रहता है. पर मुझे बताया गया कि अब वो भी नॉर्मल है. और उसके लिए मैं दवा भी ले रहा था, जिससे वो नीचे आ रहा था. डायबिटीज नहीं है, न ब्लड प्रेशर है तो फिर अब और दूसरी क्या वजह हो सकती है? हम पूरी तरह से सावधान रहे.’

ये भी पढ़ें: Salman Khan House Firing Case: “मेरे बेटे को पुलिस ने दी यातना, उसकी हत्या हुई…” आरोपी की मां ने खटखटाया HC का दरवाजा, CBI जांच की मांग

क्या हार्ट अटैक का कारण है वैक्सीन?

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े ने अपने हार्ट अटैक पर बात की है. इस दौरान उन्होंने एक शॉकिंग दावा किया. एक्टर ने कहा कि वो इस बात को नकारनहीं सकते कि COVID-19 वैक्सीन का उनके हार्ट अटैक से कोई लेना-देना नहीं है.एक्टर ने ये भी बताया की कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद ही मुझे थोड़ी थकान महसूस होने लगा था. इसमें कुछ तो सच होगा. हम पूरी तरह से इस थ्योरी को नकार नहीं कर सकते. हो सकता है ये कोविड की वजह से हुआ हो, या फिर वैक्सीन की वजह से, मुझे नहीं पता. पर कुछ तो है, जो इससे जुड़ा है. क्योंकि कोरोना के बाद ही मुझे वो सब एहसास होना शुरू हुआ.’ श्रेयस ने बताया कि पहले उन्हें हार्ट अटैक आया, फिर कार्डियक अरेस्ट भी हुआ.

कोविड वैक्सीन के बारे एक्टर ने उठाए कई सवाल

चूंकि उन्हें संदेह है कि टीके का उनके दिल के दौरे से कुछ लेना-देना है, इसलिए वह इसके बारे में और अधिक जांच करना चाहेंगे. श्रेयस ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि हम वास्तव में नहीं जानते कि हमने अपने शरीर के अंदर क्या ले लिया है. हमने कंपनियों पर भरोसा किया. मैंने COVID-19 से पहले ऐसी घटनाओं के बारे में कभी नहीं सुना. मैं जानना चाहता हूं कि वैक्सीन ने हम पर क्या प्रभाव डाला है. मुझे यकीन नहीं है इस वैक्सीन पर. जब तक मेरे पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं, तब तक कोई भी बयान देना व्यर्थ है. फिर भी, मैं यह जानना चाहता हूं कि इसने हमारे शरीर पर क्या प्रभाव डाला है.’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

7 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago