चुनाव

Ayodhya: पीएम मोदी के स्वागत में सज गई रामनगरी, आज शाम को होगा मेगा रोड शो

Ayodhya Lok Sabha Elections: आज रामनगरी अयोध्या की सजावट देखते ही बन रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पूरी अयोध्या तैयार हो गई है तो वहीं राम मंदिर भी सज गया है. दरअसल आज अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो है. वह शाम को 7 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते पीएम मोदी लगातार रैली और चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं. इसी क्रम में वह आज अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे.

बता दें कि इस बार सात चरण में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. दो चरणों के चुनाव हो भी चुके हैं. तो वहीं अयोध्या में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान है. पीएम मोदी आज रामलला के दर्शन के बाद मेगा रोड शो करेंगे. करीब दो किलोमीटर तक का रोड शो होगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 20 मई को फैजावाद सहित उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग होने वाली है. पीएम मोदी की रैली को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. पीएम मोदी ने पहले इटावा में जनसभा को संबोधित किया है और फिर वह धौरहरा में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम करीब 7 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन के बाद यहां पर भी रोडशो करेंगे.

ये भी पढ़ें-MP News: शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक, ASI को कुचल दिया ट्रैक्टर से, इससे पहले पटवारी की भी कर चुके हैं हत्या

फूलों से करेंगे स्वागत

पीएम मोदी की रैली को देखते हुए बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि वह पीएम मोदी का फूलों से स्वागत करेंगे. इसी के साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा है कि ”पीएम मोदी भाग्यशाली हैं कि उनका चुनाव राम की नगरी से शुरू हो रहा है. पीएम के कार्यकाल के पिछले 10 साल बहुत अच्छे रहे हैं और हम उनके आगमन से बहुत खुश हैं और हम चाहते हैं कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बनें.” इसके आगे उन्होंने कहा कि हम उनके आगमन से बहुत खुश हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या में रैली सफल हो.  वह आगे बोले कि पीएम मोदी के लिए अयोध्या शुभ है. हम फूलों के साथ अयोध्या में उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

32 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago