उदिता गोस्वामी (फोटो- @uditaagoswami/instagram)
Bollywood: बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हुई हैं, जिन्होंने आते ही धमाका मजा दिया. पहली ही फिल्म के साथ इन अभिनेत्रियों ने ग्लैमर की एक छवि बनाई कि दर्शक अवाक रह गए. अपने समय से आगे चलने वाली और अपनी ग्लैमरस अदाओं से सभी का ध्यान खींचने वाली इन अदाकाराओं ने धमाके के साथ एंट्री तो ली लेकिन देखते ही देखते ये कब सिनेमा से गायब हो गईं, किसी को पता ही नहीं चला. बॉलीवुड में ऐसी अभिनेत्रियों की कमी नहीं रही है.
अक्सर, पाप और जहर जैसी फिल्मों में अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से चर्चा में आईं उदिता गोस्वामी ने कम समय में बड़ा नाम बनाया लेकिन कुछ ही समय बाद वह गायब हो गईं और अब लंबे समय से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं.
बात ग्लैमर की होती है तो मल्लिका शेरावत का नाम सबसे पहले आना लाजमी है. ‘मर्डर’ फिल्म तो आपको याद ही होगी. इमरान हाशमी के साथ मल्लिका की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री की जमकर चर्चा हुई. मल्लिका ने ऐसे इंटीमेट सीन्स दिए कि वह रातों रात मशहूर हो गईं. इसके बाद भी कई ऐसी फिल्में आईं, लेकिन उनकी ये शोहरत कुछ ही दिनों की मेहमान थी, जो कब गुम हो गई पता भी नहीं चला.
मल्लिका शेरावत ने हिंदी फिल्मों के साथ अपना डेब्यू अंग्रेजी और चाइनीस फिल्मों में भी कर लिया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और धीरे धीरे उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. मल्लिका शेरावत ज़्यादा अपने बोल्ड अवतार के लिए ही जानी जाती हैं.
ये भी पढ़ें – Bipasha Basu ने शेयर की अपनी नन्ही परी की क्यूट तस्वीर, मां का अंगूठा थामे नजर आई लाडली
‘आशिक बनाया आपने’ फिल्म के टाइटल ट्रैक ने हर तरफ सुर्खियां बटोरीं. फिल्म में तनुश्री का ग्लैमरस अवतार हर किसी को चौंका गया. अपने समय से आगे रहने वाली इस अभिनेत्री ने उस वक्त खूब वाहवाही बटोरी लेकिन उनका नाम भी जल्द ही बॉलीवुड से मिट गया.
फिल्म ‘मोहब्बतें’ में कॉलेज स्टूडेंट के रोल में हों या फिर फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ में आइटम नंबर शमिता शेट्टी ने भी आते ही खूब लाइमलाइट बटोरी, लेकिन ये एक्ट्रेस अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह अभी पॉपुलर नहीं हो पाईं.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…