मनोरंजन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को CISF जवान ने जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ Video, देखें

Kangana Ranaut Slapped By CISF Jawan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। बदसलूकी की घटना गुरुवार को 3 बजकर 40 मिनट के आसपास हुई. कंगना को थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, कंगना बीजेपी मीटिंग में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्ली आ रही थीं. जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी तो, इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. कंगना ने महिला गार्ड के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि, मामले को लेकर अभी और जानकारी सामने आना बाकी है.

कंगना राजनीति में ‘क्वीन’ बनकर उभरीं

बता दें कि हाल ही में लोकसभा चुनाव के नतीजों में कंगना राजनीति की भी ‘क्वीन’ बनकर उभरीं. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को मात दी. कंगना ने 74 हजार 755 वोटों के अंतर से चुनाव जीता. उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया. उन्होंने कहा, “मेरा राजनीति में कोई खास मुकाम नहीं था. मैंने यह चुनाव मोदी के नाम पर लड़ा.”

मीडिया से कही ये बात (Kangana Ranaut Slapped By CISF Jawan)

वहीं मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, “यह मेरी जिंदगी का बेहद खास दिन है, क्योंकि मैंने पहला चुनाव जीता है, यह चुनाव अनिश्चितताओं से भरा रहा.” कंगना ने कहा कि अब हम सब मिलकर एक नई शुरुआत करेंगे. हर विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग समस्याएं हैं, जिसके अनुसार शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस की सांसद और सरकार ने कई कामों को रुकवाया है. उनके बारे में विधायकों से बात करके रणनीति बनाई जाएगी. अब वह कहीं जाने वाली नहीं हैं। वह मंडी के लोगों से मिलती रहेंगी.

यह भी पढ़ें : ‘जय जय शिवशंकर’ गाना जिस मंदिर में फिल्माया गया, वह जलकर खाक, 109 साल पुराना था

शेयर किया था ये पोस्ट

मीडिया से बात करने के अलावा, कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जनता को धन्यवाद दिया था. कंगना ने लिखा, “समस्त मंडी वासियों को इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार. ये जीत आप सभी की है. यह जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की. यह जीत है सनातन की, यह जीत है मंडी के सम्मान की.”

Uma Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago