Gold Smuggling In India: तीन विदेशी महिलाएं और एक पुरुष दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए गए हैं. उनके पास से करोड़ों रुपये की कीमत का सोना बरामद हुआ था. सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में दो चीनी नागरिक हैं.
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त कार्रवाई मंगलवार को हुई, जब हांगकांग से आने पर चार लोगों को हवाई अड्डे पर रोका गया था. उन लोगों के सामान की गहन तलाशी के साथ ही उनकी जामा तलाशी भी ली गई. तलाशी के दौरान उनके पास से 8.2 किलोग्राम सोना बरामद हुआ जिसका मूल्य 5.45 करोड़ रुपये है.
सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया, “पकड़े गए चारों यात्री (तीन महिलाएं और एक पुरुष) एक ही परिवार के थे और विदेशी सोने की तस्करी में शामिल थे.” बयान के मुताबिक, उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ ही उनके पास से मिले सोने को भी जब्त कर लिया गया है.
यह भी पढ़िए: RBI ने UK से अपना 1 लाख किलो GOLD मंगवाया, सदी में पहली बार इतना ज्यादा सोना स्वदेशी भंडार में वापस आया
— भारत एक्सप्रेस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…