मनोरंजन

IFFM 2025: मनोज बाजपेयी, मोहनलाल, करीना और शर्मिला के बीच ‘बेस्ट एक्टर’ अवॉर्ड का मुकाबला

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), मोहनलाल (Mohanlal), करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) को ‘बेस्ट एक्टर’ के लिए नॉमिनेशन मिला है. इन चारों को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए चुना गया है.

‘बेस्ट फिल्म’ की दौड़ में फिल्म

वहीं ‘बेस्ट फिल्म’ की दौड़ में ‘होमबाउंड’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘एल2: एम्पुरान’, ‘महाराज’, ‘मेयाझगन’, ‘स्त्री 2’, और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ शामिल हैं. इन फिल्मों को उनकी कहानी, अभिनय, निर्देशन आदि के आधार पर नामांकित किया गया है.

‘बेस्ट एक्टर’ के बीच मुकाबला

‘बेस्ट एक्टर’ (मेल) के अवॉर्ड के लिए अभिषेक बच्चन, आदर्श गौरव, गुगुन किपगेन, ईशान खट्टर, जुनैद खान, मनोज बाजपेयी, मोहनलाल, विशाल जेठवा जैसे नामों के बीच मुकाबला हैं. वहीं ‘बेस्ट एक्टर’ (फीमेल) के लिए अंजलि शिवरामन, भनिता दास, गीता कैलासम, करीना कपूर खान, शामला हमजा, शर्मिला टैगोर, श्रद्धा कपूर और तिलोत्तमा शोम के बीच प्रतिस्पर्धा हैं.

‘बेस्ट डायरेक्टर’ के लिए कौन-कौन से नाम?

वहीं ‘बेस्ट डायरेक्टर’ अवॉर्ड के लिए जिन नामों को नामांकित किया गया है, उनमें अरण्य सहाय, लक्ष्मीप्रिया देवी, नीरज घेवन, ओनिर, रीमा कागती, रीमा दास, वर्षा भरत और विपिन राधाकृष्णन का नाम शामिल हैं. इन सभी ने इस साल कुछ बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज़ डायरेक्ट की हैं, और अब ये ‘बेस्ट डायरेक्टर’ के टाइटल के लिए मुकाबले में हैं.

‘बेस्ट कैटेगरी’ के लिए दावेदार

‘बेस्ट वेब सीरीज’ कैटेगिरी के लिए, ‘ब्लैक वारंट’, ‘ग्यारह ग्यारह’, ‘खौफ’, ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’, ‘मनोरथंगल’, ‘पाताल लोक सीजन 2’, ‘थलेवाट्टम पालम’, और ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ दावेदार हैं.

IFFM 2025 फेस्टिवल 14 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगा। इस फेस्टिवल में जो अवॉर्ड्स दिए जाएंगे, उनके विजेताओं को एक खास जूरी चुनेगी. इस जूरी में फिल्म ‘लॉयन’ के डायरेक्टर गार्थ डेविस और फिल्म प्रोड्यूसर नाडिया टैस शामिल हैं.

‘वेब सीरीज’ के लिए बेस्ट एक्टर्स के दावेदार

वेब सीरीज में ‘बेस्ट एक्टर्स’ (मेल और फीमेल) के दावेदारों की बात करें तो फीमेल में अनन्या पांडे, मोनिका पंवार, निमिषा सजयन, पार्वती थिरुवोथु, रसिका दुग्गल, शबाना आजमी और तिलोत्तमा शोम शामिल हैं। वहीं मेल कलाकारों में अभिषेक कुमार, अली फजल, जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार, ममूटी, मानव कौल और जहान कपूर शामिल हैं।

इस फेस्टिवल में गुरु दत्त की विरासत का जश्न मनाते हुए उनकी दो हिट फिल्में ‘प्यासा’ और ‘कागज के फूल’ को दिखाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

2 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

14 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

26 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

38 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

44 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

60 minutes ago