Deepika Padukone-Ranveer Singh Maternity Photoshoot
Deepika Padukone Maternity Photoshoot: बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बहुत जल्द बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं. दीपिका की प्रेग्नेंसी का यह आखिरी महीना चल रहा है किसी भी समय कपल गुड न्यूज सुना सकता है. ऐसे में कपल ने प्रेग्नेंसी के लास्ट पलों को एन्जॉय करते हुए मैटरनिटी फोसोशूट करवाया है जिसकी पहली झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेहद हसीन अवतार देखने को मिल रहा है. कपल के फोटोशूट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल है और इन दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद भी आती है. इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. दीपिका और रणवीर का यह साथ में पहला मैटरनिटी फोटोशूट है जिसमें दोनों बेबी बंप के साथ-साथ एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं. कपल के फोटोशूट ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है.
दीपिका पादुकोण ने जो मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है उनमें वो अलग-अलग स्टाइल की ड्रेसेज में पोज देती नजर आ रही हैं. एक फोटो में दीपिका ब्लैक बिकिनी और जींस का बटन खोलकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में वो काले रंग के कोट में पोज दे रही हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में भी बेबी बंप के साथ अपनी बोल्डनेस का जलवा बिखेरा है. दीपिका की इन तस्वीरों पर उनके फैंस बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं.
तीसरें तस्वीर की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रोमांटिर अंदाज में नजर आ रहे हैं और रणवीर ने दीपिका के पेट पर हाथ रखा हुआ है. बता दें कि अभी तक सिर्फ फिल्म कल्कि के प्रमोशन में ही उनका बेबी बंप नजर आया था. वहीं चौंथे तस्वीर में दोनों के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है. बता दें कि कपल शादी 6 साल बाद माता-पिता बनेंगे.
बात करें कमेंट सेक्शन की तो कुछ ही मिनटों में इन तस्वीरों पर ढेरों लाइक्स आ गए हैं. तमाम सेलेब्रिटीज और फैंस ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इन तस्वीरों पर उन्हें बधाइयां दी है और हर्ट इमोजी भी बनाए हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बच्चे को लेकर लिखा-अभी तक का सबसे प्यारा बच्चा आने वाला है. इसी तरह और फैंस ने भी दीपिका के होने वाले बच्चे को सबसे प्यारा बच्चा कहा है.
बता दें कि दीपिका पादुकोण काफी समय से लूज कपड़ों में नजर आ रही थीं और उनका बेबी बंप छुपा था तो बहुत से लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए कमेंट कर रहे थे की दीपिका की प्रेग्नेंसी फेक है. कुछ ट्रोलर्स ने दीपिका पादुकोण के लिए यह तक लिखा दिया कि ये एक्ट्रेस असल में सरोगेसी से मां बनेंगी. लेकिन अब ये तस्वीरें आने के बाद ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई है. जिसके बाद फैंस फोटोज ट्रोलर्स को करारा जवाब दे रहे हैं जो दीपिका की प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…