मनोरंजन

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग पर इमोशनल हुए सलमान खान, नम आंखों से ही-मैन को दी विदाई

Salman Khan Emotional: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक अजीब सी खामोशी और भारीपन है. वजह है हमारे प्यारे ‘ही-मैन’ यानी धर्मेंद्र पाजी का दुनिया से रुखसत हो जाना. नवंबर 2025 में जब उनके निधन की खबर आई, तो ऐसा लगा मानो सिनेमा के एक युग का अंत हो गया हो. लेकिन कहते हैं न कि कलाकार कभी नहीं मरता, वो अपनी कला के जरिए हमेशा जिंदा रहता है. धर्मेंद्र भी अपनी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. 29 दिसंबर को जब इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं.

धर्मेंद्र के पोस्टर के सामने भावुक हुए सलमान खान

फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग के दौरान सबसे दिल को छू लेने वाला पल तब आया जब सलमान खान वहां पहुंचे. हम सभी जानते हैं कि सलमान और धर्मेंद्र का रिश्ता कितना गहरा था. सलमान उन्हें हमेशा अपने पिता समान मानते थे. कड़ी सुरक्षा के बीच जब सलमान थिएटर पहुंचे और धर्मेंद्र के पोस्टर के सामने खड़े हुए, तो वह खुद को संभाल नहीं पाए.

कुछ पल तक वह खामोश होकर उस पोस्टर को निहारते रहे और उनकी आंखों में आंसू साफ झलक रहे थे. बिना कुछ कहे, एक गहरे दुख के साथ वह वहां से निकल गए. बिग बॉस 19 के फिनाले में भी सलमान ने भारी मन से कहा था कि “हमने सबसे अद्भुत इंसान को खो दिया है, उनसे बेहतर कोई नहीं था.”

अगस्त्य नंदा का डेब्यू

इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसके जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. स्क्रीनिंग के दौरान जहां माहौल गमगीन था, वहीं सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने अगस्त्य पर अपना खूब प्यार लुटाया. रेखा हमेशा से नए कलाकारों का हौसला बढ़ाती रही हैं. उन्होंने अगस्त्य के पोस्टर को किस किया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. रेखा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. सनी देओल और बॉबी देओल भी इस मौके पर काफी इमोशनल नजर आए.

ये भी पढ़ें- जूनियर एनटीआर की बड़ी जीत; दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ पर दिया ऐतिहासिक फैसला, अब बिना मर्जी नहीं इस्तेमाल होगा नाम और चेहरा

क्या है फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी?

सृजितम राघवन के निर्देशन में बनी ‘इक्कीस’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि वीरता की एक दास्तान है. यह एक वॉर ड्रामा है जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की जिंदगी पर आधारित है. अरुण खेतरपाल वो जांबाज थे जिन्हें सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. महज 21 साल की उम्र में उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया था. फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेतरपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत जैसे मंझे हुए कलाकार अहम रोल में हैं.

बता दें कि यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. धर्मेंद्र के फैंस के लिए यह उन्हें आखिरी बार स्क्रीन पर देखने का एक भावुक मौका होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

12 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

45 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

46 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

2 hours ago