Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘धुरंधर 2’ का तूफान! 103 दिन के इंतजार के बाद फिल्म ने तोड़ा ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड, आधे दिन में 33 करोड़ पार

Dhurandhar 2 box office collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने आधे दिन में ही ‘बॉर्डर 2’ का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की.

Dhurandhar 2 box office collection

Dhurandhar 2 box office collection: ‘धुरंधर 2’ के लिए दर्शकों का 103 दिन का इंतजार आज खत्म हुआ. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर-द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) ने गुरुवार (19 मार्च) को सिनेमा घरों में दमदार वापसी की है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म के पहले पार्ट ने 839.90 करोड़ रुपये की तोबड़तोड़ कमाई की थी, जिसके बाद से मेकर्स को नए सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं.

‘बॉर्डर 2’ का तोड़ा ओपनिंग रिकॉर्ड

आज 19 मार्च को फिल्म ने रिलीज होते ही तूफान मचा दिया. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने हाल ही में रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) का ओपनिंग रिकॉर्ड महज आधे दिन की कमाई से तोड़ दिया. बता दें कि 2026 में गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन में 32.10 करोड़ की कमाई की थी. रिपोर्टस के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अपने आधे दिन में ही 33 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है.

अब तक 75 करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग इतनी जबरदस्त रही कि कई रिकॉर्ड टूटने लगे. फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस कमाई कर ली थी. इसी वजह से पहले दिन 100 करोड़ रुपये तक की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है. गुरुवार दोपहर तक के आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं.

रिलीज से एक दिन पहले, बुधवार को हुए प्रीव्यू शो से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. यानी अब तक, प्रीव्यू मिलाकर ‘धुरंधर 2’ करीब 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.


ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 में मोदी की एंट्री! प्रधानमंत्री के भाषणों ने थियेटर्स में मचाया धमाल, जानें फैंस क्यों बोल पड़े ‘रियल हीरो’?


टूटेंगे सभी रिकॉर्ड

फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पॉजिटिव रिव्यू और लोगों की तारीफ के कारण टिकटों की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है. खासकर शाम और रात के शो में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. आधे दिन में ही ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि ये फिल्म आगे और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital